जावेद अख्तर ने कहा, मैं हिजाब का समर्थन नहीं करता, लेकिन धमकाने वाले गुंडों से पूछता हूं, क्‍या ये मर्दानगी है?

Webdunia
गुरुवार, 10 फ़रवरी 2022 (13:11 IST)
देशभर में चल हरे हिजाब मुद्दे अब जावेद अख्‍तर का बयान सामने आया है। अब उनके रिएक्‍शन की चर्चा हो रही है। उन्होंने एक ट्वीट किया है, जिसमें उन्होंने साफ कहा कि वह इसके समर्थन में नहीं हैं, लेकिन लड़कियों को डराने और धमकाने वाली की निंदा करते हैं।

कर्नाटक में उठा हिजाब मामला अभी शांत नहीं हुआ था कि इस बीच, तेलंगाना से ‘बुर्का-विवाद’ (Burqa-Row) सामने आ गया है।

जावेद अख्तर सोशल मीडिया पर बुर्का विवाद पर खुलकर अपनी राय दी है। पांच राज्यों में होने वाले चुनाव के बीच अचानक उठे हिजाब और बुर्का विवाद पर उन्होंने एक ट्वीट कर अपनी कड़ी प्रतिक्रिया दी।

उन्होंने ट्वीट कर लिखा- मैं कभी भी हिजाब या बुर्का के पक्ष में नहीं रहा। मैं अब भी उस पर कायम हूं, लेकिन साथ ही मेरे मन में इन गुंडों की भीड़ के लिए गहरी अवमानना ​​के अलावा और कुछ नहीं है, जो लड़कियों के एक छोटे समूह को डराने-धमकाने की असफल कोशिश कर रहे हैं। क्या क्या ये उनके हिसाब से मर्दानगी है। ये अफसोसजनक है

क्या है बुर्का विवाद?
दरअसल, कर्नाटक के कई स्कूल-कॉलेज में हिजाब को लेकर बवाल मचा हुआ है। इसी बीच हाल ही में कर्नाटक के एक कॉलेज का वीडियो सामने आया था, जहां एक लड़की कॉलेज में हिजाब पहनकर आती है। तभी छात्रों की भीड़ लड़की को ओर बढ़ती है। लड़की के सामने ‘जय श्री राम’ के नारे लगाए जाते हैं तो लड़की भी ‘अल्लाहू अकबर’ के नारे लगाकर जवाब देती है। ये वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है। इसके बाद पूरे देश में यह विवाद गहराता नजर आ रहा है।

हाईकोर्ट में इसे लेकर याचिका दायर की गई है। साथ ही सुप्रीम कोर्ट में भी कपिल सिब्‍बल ने याचि‍का लगाई थी, जिसे सुप्रीम कोर्ट ने यह कहकर अपना पल्‍ला झाड लिया कि पहले हाईकोर्ट की तो सुन लें, इसके बाद देखेंगे, हम अभी से बीच में क्‍यों कूदें।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

Mahakumbh 2025 : मौनी अमावस्या पर दुनिया रह जाएगी दंग, टूट जाएगा श्रद्धालुओं का रिकॉर्ड, जानें क्या इंतजाम

क्यों पीथमपुर में ही जलेगा यूनियन कार्बाइड का कचरा, किस प्रक्रिया से होगा नष्ट, वेबदुनिया के सवाल पर क्या बोले संभागायुक्त दीपक सिंह

Waqf Amendment Bill : वक्फ समिति ने राजग के सभी संशोधन किए स्वीकार, विपक्ष के सुझावों को किया खारिज

Maha Kumbh 2025 : क्या महाकुंभ में स्नान से खत्म होगी गरीबी, कैमरे के सामने त्रिवेणी संगम में डुबकी की होड़, शाह की गंगा डुबकी पर खरगे का कटाक्ष

राहुल गांधी ने BJP-RSS पर आंबेडकर, संविधान का अपमान करने का लगाया आरोप

सभी देखें

नवीनतम

चेन्नई के तटों पर सैकड़ों कछुओं की मौत, जानिए क्या है वजह...

MP में बड़ी प्रशासनिक सर्जरी, 42 IAS अधिकारियों के तबादले, CM सचिवालय में भी बड़ा बदलाव

Delhi Election : 19 फीसदी उम्मीदवारों पर आपराधिक मामले, किस पार्टी के ज्यादा, ADR रिपोर्ट में खुलासा

प्रधानमंत्री मोदी के सुशासन और समतामूलक समाज की अवधारणा पर देश बढ़ रहा है आगे : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

कांग्रेस नेता गौरव गोगोई का आरोप, सरकार के लिए रबर स्टैम्प बनी JPC

अगला लेख