वेंकैया नायडू बोले- जया एक योद्धा

Webdunia
सोमवार, 10 अक्टूबर 2016 (16:53 IST)
चेन्नई। केंद्रीय मंत्री एम. वेंकैया नायडू ने सोमवार को अस्पताल में भर्ती मुख्यमंत्री जयललिता को 'योद्धा' बताते हुए विश्वास जताया कि वे तमिलनाडु के लोगों की खिदमत करना जारी रखेंगी।
वरिष्ठ भाजपा नेता रविवार को ओपोलो अस्पताल में अन्नाद्रमुक प्रमुख को देखने के लिए पहुंचे थे, जहां उनका 22 सितंबर से इलाज चल रहा है। उन्होंने द्रमुक की ओर से आंतरिक मुख्यमंत्री नामित करने की मांग पर भी सवाल करते हुए कहा कि इस मामले पर निर्णय करना अन्नाद्रमुक पर है, न कि कोई बाहरी इस पर फैसले ले।
राज्यपाल चौधरी विद्यासागर राव से 'शिष्टाचार मुलाकात' के बाद बातचीत करते हुए नायडू ने कहा कि वे रविवार को अपोलो अस्पताल गए थे, जहां डॉक्टरों ने उन्हें जयललिता को दिए जा रहे उपचार के बारे में बताया।
 
उन्होंने कहा कि मुझे विश्वास है कि उनके पास मजबूत इच्छाशक्ति है और वे हमेशा से एक योद्धा रही हैं। मुझे विश्वास है कि वे लड़ेंगी और स्वस्थ हो जाएंगी और तमिलनाडु के लोगों की सेवा करना जारी रखेंगी और यह मेरी कामना है।
 
उन्होंने कहा कि एक 'लोकप्रिय नेता' के अस्पताल में भर्ती होने के बाद उनकी सेहत को लेकर अफवाहें और अटकलें हैं जिन्हें नहीं होना चाहिए, क्योंकि यह राज्य के लिए लोगों के लिए तथा अस्पताल में भर्ती व्यक्ति के लिए अच्छी नहीं है।
 
द्रमुक के जयललिता के वापस आने तक अंतरिम मुख्यमंत्री या कार्यवाहक मुख्यमंत्री के नाम के ऐलान की मांग को लेकर पूछे गए सवाल पर नायडू ने कहा कि इस मामले पर फैसला पार्टी (अन्नाद्रमुक) को करना चाहिए जिसने विधानसभा में बहुमत हासिल किया है। (भाषा)
 
Show comments

जरूर पढ़ें

Maharashtra politics : क्या महाराष्ट्र में होने वाला है बड़ा खेला, फडणवीस और उद्धव ठाकरे की मुलाकात के सियासी मायने

भारत में कितनी तेजी से बढ़ रही किस धर्म की आबादी? क्या भविष्य में अल्पसंख्यक बन जाएंगे बहुसंख्यक!

निमिषा प्रिया को बचाने के लिए क्या कर रही है भारत सरकार, विदेश मंत्रालय ने दी पूरी जानकारी

Donald Trump की धमकी, रूस से सस्ता तेल, क्या करेगी भारत सरकार, पेट्रोलियम मंत्री बोले- प्लान तैयार

7 महीने में 24 हजार लोगों को काटा, अब भी 30 हजार से ज्‍यादा कुत्‍तों की नहीं हुई नसबंदी, कहां सो रहा निगम प्रशासन

सभी देखें

नवीनतम

Chhattisgarh : नारायणपुर में सुरक्षाबलों से मुठभेड़, 6 नक्सली ढेर

मिदनापुर जिले में एक्सप्रेस ट्रेन की टक्कर से 3 हाथियों की मौत

बार्सिलोना में सीएम डॉ. यादव का जलवा, मुरीद हुई टेक जायंट कंपनी सबमर, विजिट के कुछ घंटों बाद ही कर लिया MOU

नमस्ते! मैंने कक्षाओं में विस्फोटक रखे हैं, करीब 100 स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी, पेरेंट्‍स में दहशत

Monsoon Session : हंगामेदार होगा संसद का मानसून सत्र, क्या है विपक्षी कांग्रेस की मांग

अगला लेख