Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

JDU सांसद बैद्यनाथ महतो का निधन

Advertiesment
हमें फॉलो करें Baidyanath Mahato
, शुक्रवार, 28 फ़रवरी 2020 (23:12 IST)
बिहार के वाल्मिकी नगर लोकसभा क्षेत्र से जनता दल यूनाईटेड (जदयू) के सांसद बैद्यनाथ प्रसाद महतो का आज नई दिल्ली में निधन हो गया। वे करीब 70 वर्ष के थे।
 
पारिवारिक सूत्रों ने यहां बताया कि सांसद महतो पिछले कुछ समय से बीमार चल रहे थे और उनका इलाज नई दिल्ली अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) में चल रहा था। इलाज के दौरान आज शाम करीब सात बजे उनका निधन हो गया।
 
महतो अपने राजनीतिक जीवन में 2 बार लोकसभा के सदस्य एवं एक बार बिहार सरकार में मंत्री रहे। महतो के निधन पर पूर्व सांसद कैलाश बैठा, भाजपा के राज्यसभा सांसद सतीश चंद्र दूबे समेत अन्य नेताओं ने गहरा शोक व्यक्त किया है।  (Photo courtesy: Twitter)

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

LOC पर जानें ले रहा है हिमस्खलन, 4 सालों में डेढ़ सौ से अधिक की मौत