Hanuman Chalisa

JEE-Main Result : 24 परीक्षार्थियों ने पूरे 100 अंक किए हासिल, 6 लाख 29 हजार छात्र हुए थे शामिल

Webdunia
सोमवार, 8 अगस्त 2022 (11:51 IST)
नई दिल्ली। इंजीनियरिंग कॉलेजों में दाखिले के लिए होने वाली जेईई-मेन परीक्षा (JEE-Main Exam) में कम से कम 24 परीक्षार्थियों ने पूरे 100 अंक हासिल किए हैं, जबकि अनुचित तरीकों का इस्तेमाल करने के कारण 5 परीक्षार्थियों के परिणाम रोक दिए गए हैं। परीक्षा में कुल 6 लाख 29 हजार छात्र शामिल हुए थे।

राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी (एनटीए) ने यह जानकारी दी। जेईई-मेन के दो सत्रों का पूर्ण परिणाम सोमवार को घोषित किया गया। एनटीए के मुताबिक, परीक्षा में पूरे 100 अंक हासिल करने वालों में सबसे अधिक परीक्षार्थी आंध्र प्रदेश (5) और तेलंगाना (5) से हैं। राजस्थान (4) इस मामले में तीसरे स्थान पर रहा।

एनटीए के अनुसार, हरियाणा, महाराष्ट्र, असम, बिहार, पंजाब, केरल, कर्नाटक और झारखंड के एक-एक परीक्षार्थी को पूरे 100 अंक प्राप्त हुए हैं। जेईई मेन जुलाई सत्र की परीक्षा में कुल 6 लाख 29 हजार छात्र शामिल हुए थे।

परीक्षा में शामिल हुए छात्र एनटीए की ऑफिशियल वेबसाइट jeemain.nta.nic.in या nta.ac.in पर जाकर अपने परिणाम को चेक कर सकेंगे।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

Cockroach Janta Party ने क्यों बनाया नया इंस्टाग्राम अकाउंट, क्या बोले अभिजीत दिपके

Maruti : महंगी होंगी मारुति की कारें, 30 हजार रुपए तक बढ़ सकती है कीमत, 1 जून से बढ़ेंगे दाम

मैं जॉर्जिया हूं... जानिए कितनी संपत्ति है इटली की PM मेलोनी की?

भारत क्यों नहीं आना चाहते Cockroach Janata Party के संस्थापक अभिजीत दिपके, किस बात का सता रहा है डर

कौन है 'सीक्रेट किलर', जो भारत के दु‍श्मनों का बन रहा काल, 25 से ज्यादा आतंकियों को किया ढेर

सभी देखें

नवीनतम

भोजशाला पर फैसले के बाद पहला शुक्रवार: हिंदू पक्ष करेगा महाआरती, धार में पुलिस का फ्लैग मार्च

इजराइल की चालाकी या अमेरिका की मजबूरी? ईरान के खिलाफ जंग में US के खत्म हुए आधुनिक मिसाइल इंटरसेप्टर!

भीषण गर्मी पर CM योगी अलर्ट, अस्पताल, बिजली और राहत व्यवस्था पर सख्त निगरानी के निर्देश

Top News 22 May: सुप्रीम कोर्ट पहुंचा भोजशाला विवाद; इजराइल को बचाने के चक्कर में खाली हुआ अमेरिका का मिसाइल भंडार

सुप्रीम कोर्ट पहुंचा भोजशाला विवाद, मुस्लिम पक्ष ने हाईकोर्ट के फैसले को दी चुनौती

अगला लेख