Hanuman Chalisa

वित्तीय संकट से जूझ रही जेट एयरवेज ने मार्च के वेतन का भुगतान टाला

Webdunia
बुधवार, 3 अप्रैल 2019 (22:52 IST)
नई दिल्ली। भारी वित्तीय संकट से जूझ रही विमान सेवा कंपनी जेट एयरवेज ने कर्मचारियों को मार्च का वेतन देना टाल दिया है और कहा है कि वेतन के बारे में जो आगे जो भी निर्णय होगा, उसके बारे में 9 अप्रैल तक उन्हें सूचित किया जाएगा।
 
कंपनी के मुख्य कार्मिक अधिकारी राहुल तनेजा ने कर्मचारियों के नाम लिखे एक पत्र में कहा है कि मौजूदा कठिन परिस्थितियों में प्रबंधन ऋणदाताओं तथा अन्य संस्थानों के साथ समाधान योजना पर काम कर रही है जिससे हमारे परिचालन को स्थिरता प्रदान करने में मदद मिलेगी और एयरलाइन का भविष्य मजबूत हो सकेगा। इन परिस्थितियों के मद्देनजर मार्च 2019 के वेतन का भुगतान फिलहाल टाल दिया गया है।
 
उन्होंने कहा है कि समाधान प्रक्रिया में उसकी पहले की सोच से ज्यादा समय लग रहा है, लेकिन कंपनी मौजूदा संकट के हल के लिए ऋणदाताओं और संस्थानों से लगातार संपर्क में है।
 
तनेजा ने कर्मचारियों से धैर्य बरतने की अपील की है और आश्वस्त किया है कि कंपनी जल्द से जल्द कर्मचारियों को वेतन देने का प्रयास कर रही है। इसके बारे में 9 अप्रैल को उन्हें अगली जानकारी दी जाएगी। (वार्ता)

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

Hero ने लॉन्च कीं Flex Fuel Splendor और HF Deluxe, E85 इथेनॉल पर चलेंगी ये बाइक्स, जानें कीमत और फीचर्स, कबसे होगी बिक्री

2 लाख के गद्दे बिछाकर बचाईं 8 जिंदगियां, इंसानियत की मिसाल की देशभर में चर्चा

BJP ने राज्यसभा उम्मीदवारों की सूची जारी की, कई बड़े चेहरों को मिला मौका, सतीश पूनिया राजस्थान से उम्मीदवार

बिखरे सभी बारी-बारी : शिवसेना की तरह कैसे टूटी ममता की TMC, जानिए अंदर की कहानी

'6 जून को क्या होने वाला है?' CJP के अभिजीत दीपके ने बढ़ाया सस्पेंस, दिल्ली प्लान पर अब भी कई सवाल

सभी देखें

नवीनतम

Top News 5 June: पीएम मोदी के मुरीद हुए ट्रंप और पुतिन, विश्व पर्यावरण दिवस आज

"पीएम मोदी मेरे अच्छे दोस्त" ओवल ऑफिस से ट्रंप का बड़ा बयान, भारत-अमेरिका ट्रेड डील पर किया ये दावा*

रूस से साझेदारी तोड़ने के लिए भारत पर प्रेशर बना रहा US, पुतिन का बड़ा बयान- जारी रहेगी दोस्ती

Rajya Sabha : कांग्रेस ने जारी की राज्यसभा उम्मीदवारों की सूची, खरगे और पवन खेड़ा को कर्नाटक से, मध्यप्रदेश से मीनाक्षी नटराजन को उतारा

फरीदाबाद में बड़ा हादसा, जेवर फ्लाईओवर निर्माण के दौरान गिरी क्रेन, कई मजदूरों के फंसे होने की आशंका

अगला लेख