Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

झारखंड में त्रिशंकु विधानसभा बनी तो किंगमेकर होंगे सुदेश महतो, आजसू के हाथ में होगी सत्ता की चाबी

हमें फॉलो करें झारखंड में त्रिशंकु विधानसभा बनी तो किंगमेकर होंगे सुदेश महतो, आजसू के हाथ में होगी सत्ता की चाबी
webdunia

विकास सिंह

, सोमवार, 23 दिसंबर 2019 (10:28 IST)
झारखंड विधानसभा चुनाव के नतीजों और रुझानों में त्रिशंकु विधानसभा की स्थिति बनती दिख रही है। राज्य में सत्ता में काबिज भाजपा अकेले दम पर बहुमत से दूर दिख रही है तो मुख्यमंत्री विपक्षी महागठबंधन भी अकेले दम पर सरकार बनाने से पिछड़ता हुआ दिख रहा है। ऐसे में ऑल झारखंड स्टूडेंट यूनियन (आजसू) पर सबकी निगाह टिक गई है और पार्टी अब किंगमेकर की भूमिका में आ गई है। 
 
आजसू के पास सत्ता की चाबी ? – ठीक चुनाव के समय भाजपा से अलग हो कर चुनाव लड़ने वाली ऑल झारखंड स्टूडेंट यूनियन (आजसू) किंगमेकर की भूमिका में आ सकती है। अब तक के रुझानों में आजसू राज्य में 5 के करीब सीटें जीतती हुई दिख रही है। ऐसे में अगर 81 सदस्यीय झारखंड विधानसभा में किसी भी पार्टी को अकेले दम पर बहुमत नहीं मिलता है तो आजसू के नेता सुदेश महतो किंगमेकर बन सकते है। आजसू नेता सुदेश महतो को महत्वपूर्ण भूमिका को देखते हुए भाजपा और महगठबंधन के नेताओं  के उनसे संपर्क साधने की खबर भी है। 
 
कौन है सुदेश महतो -  ऑल झारखंड स्टूडेंट यूनियन (आजसू) के नेता सुदेश महतो राज्य के पूर्व मुख्यमंत्री और तीन बार के विधायक है। 2014 में भाजपा के साथ गठबंधन कर चुनाव लड़ने वाली और राज्य में भाजपा के साथ पांच साल गठबंधन में सरकार चलाने वाली आजसू ने सीट बंटवारे के विवाद के चलते इस बार अकेले चुनाव लड़ा था। पार्टी के नेता सुदेश महतो ने सिल्ली विधानसभा सीट से मैदान में उतरे है औऱ भाजपा ने उनके खिलाफ अपना प्रत्याशी न उतारकर चुनाव के बाद गठबंधन की राह खोलकर रखी है। ऐसे में अब चुनाव नतीजों के बाद आजूस जब नई सरकार बनाने में किंगमेकर की भूमिका में आ गई है तो उसकी भूमिका बहुत महत्वपूर्ण हो गई है।  वहीं कांग्रेस ने भी आजसू की भूमिका को देखते हुए उनसे संपर्क साधा है। 
 

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

हांगकांग के पोत से अपहृत 18 भारतीय नागरिक रिहा