झारखंड ने किया पेट्रोल के दाम में 25 रुपए प्रति लीटर कटौती का ऐलान, जानें 4 महानगरों में क्या हैं भाव

Webdunia
गुरुवार, 30 दिसंबर 2021 (08:54 IST)
नई दिल्ली। सरकारी तेल कंपनी इंडियन ऑइल ने पेट्रोल-डीजल के नए भाव जारी कर दिए हैं। ईंधन के दामों में आज गुरुवार को भी बदलाव नहीं किया गया है। मौजूदा रेट के मुताबिक आज राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में पेट्रोल का दाम 95.41 रुपए प्रति लीटर है। डीजल 86.67 रुपए प्रति लीटर पर बिक रहा है, वहीं झारखंड सरकार ने बुधवार यानी 29 दिसंबर को पेट्रोल की कीमतों में 25 रुपए प्रति लीटर की कमी करने का ऐलान कर दिया है।
 
झारखंड की राजधानी रांची में 1 लीटर पेट्रोल 98.52 रुपए की दर से बिक रहा है, वहीं डीजल की कीमत 91.56 रुपए प्रति लीटर है। झारखंड सरकार ने ऐलान किया है कि 26 जनवरी 2022 से मोटरसाइकल और स्‍कूटर चलाने वालों को पेट्रोल 25 रुपए प्रति लीटर कम कीमत पर मिलेगा।
 
दिल्ली में पेट्रोल 95.41 रुपए और डीजल 86.67 रुपए प्रति लीटर, मुंबई में पेट्रोल 109.98 रुपए और डीजल 94.14 रुपए प्रति लीटर, चेन्नई में पेट्रोल 101.40 रुपए और डीजल 91.43 रुपए प्रति लीटर, कोलकाता में पेट्रोल 104.67 रुपए और डीजल 89.79 रुपए प्रति लीटर के भाव रहे। प्रतिदिन सुबह 6 बजे पेट्रोल और डीजल की कीमतों में बदलाव होता है। सुबह 6 बजे से ही नए भाव लागू हो जाते हैं।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

Reels पर तकरार, क्यों लोगों में बढ़ रहा है हर जगह वीडियो बनाने का बुखार?

क्या है 3F का संकट, ऐसा कहकर किस पर निशाना साधा विदेश मंत्री जयशंकर ने

कौन हैं स्‍वाति मालीवाल, कैसे आप पार्टी के लिए बनी मुसीबत, पिता पर लगाए थे यौन शौषण के आरोप?

रायबरेली में सोनिया गांधी की भावुक अपील, आपको अपना बेटा सौंप रही हूं

कांग्रेस, सपा सत्ता में आई तो राम मंदिर पर बुलडोजर चलाएंगी

व्हाइट हाउस ने की भारत की प्रशंसा, कहा- दुनिया में भारत जैसे जीवंत लोकतंत्र बहुत कम

Weather Updates: 14 साल का रिकॉर्ड टूटा; दिल्ली में पारा 47 डिग्री के पार, अगले 5 दिन भीषण लू का अलर्ट

8 राज्यों की 49 सीटों पर आज थमेगा चुनाव प्रचार का शोर, 20 मई को मतदान

भारत में महिलाएं क्या सांसद बनने पर भी सुरक्षित नहीं

हरियाणा के नुंह में श्रद्धालुओं से भरी चलती बस में आग, 8 की मौत

अगला लेख