JNU टुकड़े-टुकड़े गैंग नहीं, हम भी दूसरों की तरह राष्ट्रवादी : शांतिश्री

Webdunia
बुधवार, 13 अप्रैल 2022 (15:35 IST)
नई दिल्ली। जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय (जेएनयू) में रामनवमी के मौके पर हुए विवाद के बीच यूनिवर्सिटी की कुलपति शांतिश्री धूलिपुड़ी पंडित ने कहा कि मैं आम लोगों की इस धारणा को सुधारना चाहती हूं कि हम टुकड़े-टुकड़े गैंग हैं। हम भी दूसरों की तरह राष्ट्रवादी हैं। 
 
पंडित ने कहा कि पदभार संभालने के बाद मैंने किसी को भी इस तरह की बातें करते हुए नहीं देखा। हम टुकड़े-टुकड़े गैंग नहीं हैं। हम भी औरों की तरह राष्ट्रवादी हैं। उन्होंने कहा कि रामनवमी के मौके पर हुआ विवाद दो समूहों के बीच का विवाद है। इस मामले की प्रोक्टोरियल जांच के आदेश दे दिए गए हैं। 
 
उन्होंने कहा कि पूरे मामले की निष्पक्ष जांच होगी। हम रिपोर्ट का इंतजार कर रहे हैं। जेएनयू कुलपति ने कहा कि हम निजी पसंद और असहमति का सम्मान करते हैं, लेकिन किसी भी तरह की हिंसा अस्वीकार्य है। 
 
उल्लेखनीय है कि रविवार शाम जवाहर लाल नेहरू यूनिवर्सिटी में वामपंथी छात्र संगठन आइसा और हिंदूवादी छात्र संगठन एबीवीपी ने एक दूसरे पर मारपीट के आरोप लगाए थे। संगठनों के बीच यह झगड़ा यूनिवर्सिटी मेस में मांसाहारी खाने को लेकर हुआ था।

वामपंथी छात्र संगठनों ने आरोप लगाया था कि एबीवीपी कार्यकर्ता विवि के कावेरी हॉस्टल की मेस में मांसाहारी भोजन का विरोध कर रहे थे, जबकि अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद का कहना है कि विद्यार्थी रामनवमी की पूजा कर रहे थे जिस पर वामपंथी छात्रों ने हमला किया।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

Gold Rate : सस्ता हुआ सोना, कीमतों में 1200 से ज्यादा की गिरावट

भारत को चीन से कोई खतरा नहीं, Sam Pitroda के बयान से Congress का किनारा, BJP ने बताया गलवान के शहीदों का अपमान

Apple का सस्ता मोबाइल, iphone 15 से कम कीमत, मचा देगा तूफान, जानिए क्या होंगे फीचर्स

दिल्ली में आज क्‍यों आया भूकंप, वरिष्‍ठ वैज्ञानिक ने दिया यह जवाब

Vivo V50 price : दमदार AI फीचर्स, 50 MP कैमरा, वीवो का सस्ता स्मार्टफोन मचाने आया धमाल, जानिए फीचर्स

सभी देखें

नवीनतम

LIVE: महाकुंभ में आस्था का सैलाब, 54 करोड़ से ज्यादा ने किया कुंभ स्नान

जेडी वैंसः यूरोप को चीन और रूस नहीं अपनी नीतियां से खतरा

कौन हैं ज्ञानेश कुमार जो संभालेंगे चुनाव आयोग की कमान?

दिसंबर 2027 तक यमुना नदी हो जाएगी साफ, दिल्ली सरकार ने बताया यह प्‍लान

इंडिया का नाम बदलकर भारत किया जाए, दिल्ली हाईकोर्ट में दायर की याचिका

अगला लेख