Hanuman Chalisa

Intelligence Bureau में नौकरी करना चाहते हैं तो जल्दी करें, 1000 से ज्यादा पद

Webdunia
शुक्रवार, 9 नवंबर 2018 (13:18 IST)
नई दिल्ली। गृह मंत्रालय के अंतर्गत Intelligence Bureau में सिक्योरिटी असिस्टेंट के पद के लिए ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तिथि 10 नवंबर है। आवेदित पदों की संख्या 1054 है।
 
 
किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड से 10वीं पास व्यक्ति इन पदों के लिए आवेदन कर सकता है। इस पद के लिए आयु सीमा अधिकतम 27 वर्ष है, जबकि अनुसूचित जाति और जनजाति को नियमानुसार 5 साल की छूट दी जाएगी, जबकि ओबीसी आवेदकों को यह छूट 3 सालों की रहेगी।
 
 
चयन प्रक्रिया तीन चरणों में संपन्न होगी। पहले चरण में लिखित परीक्षा होगी जिसमें ऑब्जेक्टिव प्रश्न पूछे जाएंगे, जबकि दूसरे चरण में विश्लेषणात्मक प्रश्न होंगे। अंतिम और तीसरे चरण में साक्षात्कार होगा। सामान्य और ओबीसी वर्ग के आवेदनकों को 50 रुपए शुल्क देय है, जबकि एससी, एसटी, महिला और भूतपूर्व सैनिकों को शुल्क में छूट दी गई है। ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तिथि 10 नवंबर है।
 
 
उम्मीदवार गृह मंत्रालय की आधिकारिक वेबसाइट mha.gov.in या एनसीएस पोर्टल ncs.gov.in के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।
 
 

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

बंगाल में अवैध घुसपैठ पर मोदी सरकार सख्‍त, हाईलेवल कमेटी ऑन डेमोग्राफिक चेंज का गठन, अवैध बांग्लादेशियों में हड़कंप

चीन में बैठे सर्जन ने हैदराबाद में किया ऑपरेशन, क्या 5G और रोबोटिक्स बदल देंगे दुनिया की सर्जरी का भविष्य?

जैसलमेर में 500 गायों के शव मिलने से हड़कंप: सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल होने के बाद एक्शन

बलात्कारी बाबा, बार-बार पैरोल, क्या भारत में कानून सिर्फ आम लोगों के लिए है?

कचरे के साथ उड़ा दिए 8.70 करोड़! बैंक ने जब CCTV खंगाला, तो उड़ गए सबके होश

सभी देखें

नवीनतम

सिंहस्थ 2028 को लेकर CM डॉ. यादव का बड़ा ऐलान, श्रद्धालुओं को मिलेगा मां शिप्रा के जल से स्नान का पुण्य लाभ

इंदौर में पानी को लेकर फूटा गुस्सा, कांग्रेस का राजबाड़ा पर बड़ा प्रदर्शन, महापौर के इस्तीफे की मांग

Maharashtra : धुले में एंबुलेंस से गौ-तस्करी का प्रयास नाकाम, 10 गायें बचाई गईं

Karnataka Congress में फिर बढ़ी सियासी खींचतान, सिद्धारमैया-डीके शिवकुमार विवाद थमने का नाम नहीं ले रहा

China को टक्कर देने की तैयारी, भारत-अमेरिका के कौनसे समझौते से उड़ी ड्रेगन की नींद, दबदबा होगा खत्म

अगला लेख