आपातकाल की बरसी पर भाजपा का काला दिवस, नड्डा ने साधा कांग्रेस पर निशाना

Webdunia
गुरुवार, 25 जून 2020 (11:34 IST)
नई दिल्ली। भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा ने देश पर थोपे गए आपातकाल के 45 साल पूरे होने पर गुरुवार को कांग्रेस पर जमकर निशाना साधा और इसे उसकी अधिनायकवादी मानसिकता का परिचायक करार दिया।
 
नड्डा ने एक ट्वीट में कहा, 'भारत उन सभी महानुभावों को नमन करता है, जिन्होंने भीषण यातनाएं सहने के बाद भी आपातकाल का जमकर विरोध किया। ये हमारे सत्याग्रहियों का तप ही था जिससे भारत के लोकतांत्रिक मूल्यों ने एक अधनियाकवादी मानसिकता पर सफलतापूर्वक जीत प्राप्त की।'
 
उल्लेखनीय है कि देश में 25 जून 1975 से 21 मार्च 1977 के बीच 21 महीने की अवधि तक आपातकाल लागू रहा। इंदिरा गांधी उस समय देश की प्रधानमंत्री थीं।
 
इसके साथ ही नड्डा ने ट्वीटर पर 'आपातकाल का काला अध्याय' शीर्षक से एक पोस्ट भी साझा की। इसमें उन्होंने कहा "वर्ष 1975 में आज ही के दिन निहित राजनीतिक स्वार्थों की पूर्ति के लिए तत्कालीन सरकार द्वारा आपातकाल की घोषणा कर सरकार के खिलाफ बोलने वालों को जेल में डाल दिया गया था, देशवासियों के मूलभूत अधिकार छीनकर अखबारों के दफ्तरों पर ताले लगा दिए गए थे।'
 
उन्होंने कहा, 'कांग्रेस द्वारा थोपे गए शर्मनाक आपातकाल की बरसी पर मैं उन सभी राष्ट्रभक्तों को नमन करता हूं जिन्होंने घोर अन्याय व यातनाएं सहने के बावजूद लोकतंत्र की हत्या करने वालों के सामने घुटने नहीं टेके।' (भाषा)

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

IMD ने दी चेतावनी, सितंबर में सामान्य से ज्यादा बारिश का अनुमान, बाढ़-भूस्खलन का खतरा

मराठा आरक्षण को लेकर भाजपा ने शरद पवार पर साधा निशाना, लगाया यह आरोप, सुप्रिया सुले का भी हुआ विरोध

मणिपुर हिंसा के बाद पीएम मोदी पहली बार जा सकते हैं मणिपुर

महुआ मोइत्रा को महंगी पड़ी अमित शाह पर आपत्तिजनक टिप्पणी, रायपुर में FIR

अखिलेश यादव ने 10 पाइंट्स में समझाई चीन की क्रोनोलॉजी, बताया भाजपाई जुमलों को चिंताजनक सच

सभी देखें

नवीनतम

Modi In China : क्या PM मोदी और जिंनपिंग की मुलाकात में उठा टैरिफ का मुद्दा, MEA ने दिया बयान

Uttarakhand : उत्‍तराखंड में भारी बारिश की चेतावनी, CM धामी ने कहा- अलर्ट रहें अधिकारी

Bihar Election : कांग्रेस का आरोप- चुनाव आयोग को मिली 89 लाख शिकायतें, खारिज करते हुए क्या कहा

Weather Alert : IMD ने दी चेतावनी, सितंबर में सामान्य से ज्यादा बारिश का अनुमान, बाढ़-भूस्खलन का खतरा

Weather Update : हिमाचल प्रदेश के 6 जिलों के रेड अलर्ट, बाढ़, भूस्खलन की चेतावनी, जम्मू में बंद रहेंगे स्कूल, जानिए क्या कहा IMD ने

अगला लेख