MCD election : वायरल वीडियो पर नड्डा बोले- जेल में खुलवाया मसाज सेंटर, रेपिस्ट को बताया थेरेपिस्ट

Webdunia
रविवार, 27 नवंबर 2022 (13:03 IST)
नई दिल्ली। भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्‍डा ने रविवार को भाजपा कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए केजरीवाल और सत्येंद्र जैन पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने आप सरकार पर तिहाड़ जेल में मसाज सेंटर खुलाने का आरोप लगाया। 
 
उन्होंने कहा ‍कि तिहाड़ जेल में इन्होंने स्वास्थ्य सेवाएं ऐसी बेहतर की के तिहाड़ जेल में मसाज सेंटर खुलवा दिया और शिक्षा का स्तर ऐसा सुधारा कि रेपिस्ट को थेरेपिस्ट बता दिया। इन्होने क्लास रूम और बाथरूम निर्माण के ठेके का रेट एक कर दिया। 
 
भाजपा अध्यक्ष ने कहा कि आज देश आगे बढ़ रहा है लेकिन दिल्ली उस से वंचित है। इसका मूल कारण है यहां की सरकार जो आम आदमी के विरोध में कार्य कर रही है। ये ऐसे कट्टर ईमानदार निकले कि शराब के ठेकेदारों के 12% कमीशन में से 6% खुद ले लिया। ठेके बंद करवाने की कहने वाले ने मोहल्ले-मोहल्ले में ठेका खुलवा दिया।
 
नड्डा ने कहा कि दिल्ली की जनता का हित- कमल के निशान में है, भारतीय जनता पार्टी के साथ है। मैं जनता से अपील करता हूं कि वो चुनाव में भारतीय जनता पार्टी को विजयी बनाए।
 
उल्लेखनीय है कि भाजपा प्रमुख जेपी नड्डा ने आज दिल्ली के वजीपुर इलाके में नगर निगम चुनाव में अपनी पार्टी के प्रत्याशी के लिए रविवार को घर-घर जाकर प्रचार किया। भाजपा के प्रचार अभियान के तौर पर नड्डा ने स्थानीय लोगों से बातचीत की तथा उन्हें पार्टी के ‘संकल्प पत्र’ प्रतियां सौंपीं। उनके साथ भाजपा के सांसद हर्षवर्धन और पार्टी के अन्य नेता थे।
Edited by : Nrapendra Gupta

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

stampede : बेंगलुरु में भगदड़ की घटना में 11 की मौत, PM मोदी ने जताया दुख, खरगे बोले- हादसा दुर्भाग्यपूर्ण

क्या आपका 500 रुपए का नोट नकली तो नहीं? इस तरह पहचानें Fake currency

Stampede : चिन्नास्वामी स्टेडियम में अंदर RCB का जश्न, बाहर लोगों की भगदड़, फोटो खिंचवाने में लगे थे कांग्रेस नेता, BJP ने लगाया आरोप

यादव के बेटे तेज प्रताप के 'जयचंद' जिक्र का क्या है मतलब, जानें क्यों गद्दारों को कहा जाता है 'जयचंद'

राहुल गांधी का लंगड़े घोड़े वाला बयान कमलनाथ, दिग्विजय की सियासत से रिटायरमेंट का संकेत?

सभी देखें

नवीनतम

ओडिशा के अस्पताल में भारी लापरवाही, 6 मरीजों की मौत, सरकार ने दिए जांच के आदेश

बेंगलुरु हादसे पर विराट कोहली बोले- मैं टूट गया हूं, मेरे पास कहने को शब्द नहीं हैं...

Dollar Vs Rupee : डॉलर के मुकाबले रुपया टूटा, जानिए कितनी हुई गिरावट...

पंजाब में मादक पदार्थ के खिलाफ अभियान, अब तक 15500 तस्कर गिरफ्तार, 9087 FIR दर्ज

Bengaluru Stampede : 11 लोगों की मौत का जिम्मेदार कौन? CM सिद्धारमैया ने कहा- 35000 की क्षमता, इकट्ठा हो गए 2-3 लाख लोग, चश्मदीद ने बताया कैसे मची भगदड़

अगला लेख