जेपी नड्डा ने क्रांति भूमि पर 5000 बाइक रैली को दिखाई हरी झंडी, 'तिरंगा' देश की प्रगति और विकास का प्रतीक

हिमा अग्रवाल
शनिवार, 13 अगस्त 2022 (23:25 IST)
1857 की क्रांति का बिगुल बजाने वाली भूमि पर शनिवार को भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा पहुंचे। यहां उन्होंने आजादी के अमृत महोत्सव के चलते 5000 बाइक रैली को हरी झंडी दिखाकर शुभारंभ किया। जेपी नड्डा ने बाइक रैली से पहले शहीद स्मारक पर जाकर अमर ज्योति और 1857 के शहीद सैनिकों को पुष्पांजलि अर्पित करते हुए नमन किया।

भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नड्डा ने कहा कि यह उनका सौभाग्य है कि वह मेरठ जैसी ऐतिहासिक नगरी और क्रांतिधरा पर तिरंगा यात्रा का शुभारंभ करने आए हैं। मेरठ आध्यात्मिक और सांस्कृतिक दृष्टि से बहुत मजबूत है।

नड्डा ने कहा कि हमारा तिरंगा केवल ध्वज ही नहीं है, अपितु देश की आन-बान और शान है, कश्मीर से कन्याकुमारी तक तिरंगा शान है, तिरंगा देश के विकास और उत्थान का प्रतीक है। देश के प्रत्येक नागरिक को इससे प्रेरणा लेनी चाहिए।

तिरंगे झंडे में जो भी रंग निहित है वह समर्पण की भावना दिखलाते हैं। वहीं इसमें बना चिन्ह राष्ट्र के निर्माण का द्योतक है। आज पूरा देश राष्ट्रप्रेम से ओतप्रोत है, किसी भी धर्म जाति, युवा, बच्चे और बुजुर्ग सभी अमृत महोत्सव का हिस्सा बन रहे हैं। 1857 की क्रांति के शहर में हर घर तिरंगा यात्रा में लोगों का जोश और जुनून देखने काबिल है।

वहीं मेरठ की सड़कों पर बाइकों के काफिले का सैलाब नजर आ रहा था, सड़कों पर चारों तरफ तिरंगा ही तिरंगा लहराता नजर आ रहा था। बाइक यात्रा के चलते वाहनों की रफ्तार धीमी पड़ गई और दिल्ली रोड पर कई किलोमीटर तक जाम लगा रहा।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

लोकसभा चुनाव में इंडिया गठबंधन जीता तो कौन होगा PM, अरविंद केजरीवाल ने दिया जवाब

Jammu-Kashmir : जम्मू में प्रचंड गर्मी ने तोड़ा रिकॉर्ड, 5 से 15 घंटों की बिजली कटौती निकाल रही है जान

अनचाही कॉल्स रोकने के लिए सरकार ने बनाया बड़ा प्लान

Swati Maliwal case : स्वाति मालीवाल मामले पर पहली बार अरविंद केजरीवाल का बयान, जानिए क्या बोले

मांएं क्‍यों कर रहीं हत्‍याएं, अब नागपुर में मां ने की 3 साल की बेटी की हत्‍या, शव सड़क पर लेकर घूमती रही

पुणे दुर्घटना केस को लेकर प्रकाश आंबेडकर ने उठाए सवाल, किया यह दावा...

मेरे माता-पिता से पूछताछ करेगी दिल्ली पुलिस : अरविंद केजरीवाल

किर्गिस्तान में फंसे छात्रों की सहायता के लिए MP सरकार ने जारी किए हेल्पलाइन नम्बर

बंगाल में हाईकोर्ट ने कई वर्गों का OBC दर्जा किया रद्द, अब तक के लाभार्थी नहीं होंगे प्रभावित

ऑस्ट्रेलिया में बर्ड फ्लू का पहला मामला, भारत प्रवास पर बच्चे को हुआ था संक्रमण

अगला लेख