जेपी नड्डा ने ट्वीट कर कहा- बोडो शांति समझौता ऐतिहासिक, राज्य विकास की ओर होगा अग्रसर

Webdunia
शुक्रवार, 7 फ़रवरी 2020 (14:28 IST)
नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के शुक्रवार को पूर्वोत्तर राज्य के असम में नए शांति समझौते के बीच हस्ताक्षर करने के लिए पहुंचने पर भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने कहा कि बोडो शांति समझौता ऐतिहासिक बनने जा रहा है।
ALSO READ: भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा का दावा, अबकी बार दिल्ली में 45 पार
नड्डा ने ट्वीट किया कि असम का कोकराझार इस ऐतिहासिक अवसर पर नरेन्द्र मोदीजी का स्वागत करने के लिए उत्सुक है। बोडो शांति समझौता असम में इतिहास रचने को तैयार है और राज्य उग्रवाद से विकास की ओर अग्रसर होगा।
ALSO READ: शाहीन बाग में गोली चलाने वाला AAP का सदस्य, नड्डा बोले- केजरीवाल का गंदा चेहरा बेनकाब
प्रधानमंत्री ने भी शुक्रवार सुबह ट्वीट किया कि मैं आज (शुक्रवार को) कोकराझार में एक सार्वजनिक सभा को संबोधित करूंगा। हम बोडो समझौते पर सफल हस्ताक्षर करेंगे, जो कि दशकों से चली आ रही समस्याओं को दूर करेगा।
 
मोदी ने कहा कि यह शांति और प्रगति के एक नए युग की शुरुआत का प्रतीक है। बोडो समझौते से युवाओं को अपनी आकांक्षाएं पूरा करने में मदद मिलेगी।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

बादल फटने, बाढ़ और भूस्खलन के लिए कौन है जिम्‍मेदार, जलवायु वैज्ञानिक ने दिया यह जवाब...

बिहार में वोटर लिस्ट विवाद के बीच चुनाव आयोग ने दी बड़ी राहत, बिना दस्तावेज के जमा करा सकेंगे गणना फॉर्म

चीन में बड़े बदलाव की आहट, क्या शी जिनपिंग 12 साल बाद छोड़ने जा रहे सत्ता? ताकत का बंटवारा क्यों कर रहा ड्रैगन का राजा

बिहार में वोटिंग लिस्ट पर बवाल, महुआ मोइत्रा ने सुप्रीम कोर्ट में दी EC के फैसले को चुनौती

ब्राजील पहुंचे प्रधानमंत्री मोदी, कांग्रेस को क्‍यों याद आया 2012 का शिखर सम्मेलन

सभी देखें

नवीनतम

आतंकवादियों के खिलाफ प्रतिबंध लगाने में कोई हिचकिचाहट नहीं होनी चाहिए, ब्रिक्स में बोले PM मोदी

उज्जैन में मुहर्रम के दौरान बवाल, पुलिस ने किया लाठीचार्ज

9 जुलाई से पहले भारत-अमेरिका अंतरिम व्यापार समझौते पर गेंद वाशिंगटन के पाले में

Maharashtra : भाषा विवाद में कूदे दिनेश निरहुआ, ठाकरे बंधुओं को दी यह चेतावनी

बादल फटने, बाढ़ और भूस्खलन के लिए कौन है जिम्‍मेदार, जलवायु वैज्ञानिक ने दिया यह जवाब...

अगला लेख