गिरिराज सिंह को महंगे पड़े विवादित बयान, बीजेपी अध्यक्ष जेपी नड्डा ने किया तलब

Webdunia
शनिवार, 15 फ़रवरी 2020 (13:57 IST)
नई दिल्ली। केंद्रीय मंत्री और बेगुसराय से भाजपा सांसद गिरिराज सिंह अकसर अपने विवादास्पद बयानों के लिए चर्चा में रहते हैं। हालांकि हाल ही में दिए गए कुछ विवादास्पद बयान उन्हें महंगे पड़ सकते हैं। भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा ने शनिवार को विवादास्पद बयानों के संबंध में समन जारी किया है। 
 
केंद्रीय मंत्री और बेगूसराय से भाजपा सांसद गिरिराज सिंह ने एक महिला के शव का विनती कर हिंदू धर्म के अनुसार दाह संस्कार करवाया। उन्होंने महिला के परिजनों को समझाया कि कुछ लोग हिंदुओं को बरगला कर धर्म परिवर्तन करा रहे हैं। उन्होंने कहा कि हिन्दू धर्म से बड़ा कोई धर्म नहीं। उन्होंने परिजनों से हाथ जोड़कर सिमरिया स्थित गंगा घाट पर दाह संस्कार करने की विनती की। इसके बाद परिजन दाह संस्कार के लिए मान गए और शव का हिंदू धर्म के अनुसार दाह संस्कार किया।
 
उल्लेखनीय है कि दिल्ली चुनाव के दौरान गिरिराज सिंह ने कहा था कि यह शाहीन बाग अब सिर्फ आंदोलन नहीं रह गया है यहां सुसाइड बॉम्बर का जत्था बनाया जा रहा है। उन्होंने कहा था कि शाहीन बाग में एक महिला का बच्चा ठंड में मर जाता है और वो महिला कहती है कि मेरा बेटा शहीद हुआ। ये सुसाइड बॉम्ब नहीं तो और क्या है।
 
इतना ही नहीं गिरिराज सिंह ने एक अन्य बयान में कहा था कि देवबंद आतंकवाद की गंगोत्री है। हाफिज सईद समेत बड़े-बड़े आतंकवादी, ये सारे यहीं से निकलते हैं।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

हर साल मौतें, जाम और अव्‍यवस्‍थाएं, फिर कैसे मिल जाती है अनुमति, ढीठ हुए बाबा प्रदीप मिश्रा और बेशर्म बना प्रशासन

चुनाव आयोग ने तेजस्वी यादव से मांगा 'फर्जी' वोटर आईडी

मोदी के मन की बात से सरकार को कितनी हुई कमाई, राज्यसभा में खुला राज

राहुल गांधी का चुनाव आयोग को जवाब, मैंने संविधान की शपथ ली

पूर्व मंत्री एकनाथ खड़से के दामाद की बढ़ीं मुश्किलें, फोन में मिलीं महिलाओं की आपत्तिजनक तस्वीरें और वीडियो

सभी देखें

नवीनतम

आरजी कर मामले की पहली बरसी, प्रदर्शनकारियों पर लाठीचार्ज, 100 से ज्यादा प्रदर्शनकारी घायल

वोट चोरी पर शरद पवार भी राहुल गांधी के साथ, चुनाव आयोग से की यह मांग

पीएम मोदी ने कहां और कैसे मनाई राखी?

राजनाथ सिंह बोले, भारत का रक्षा उत्पादन सर्वकालिक उच्चतम स्तर पर

रायसेन के स्कूल में पढ़ाया क से काबा, म से मस्जिद, मचा बवाल

अगला लेख