आकाश में दिखेगा Great Conjunction, 400 साल बाद एक-दूसरे के करीब आएंगे बृहस्पति और शनि, जानिए कैसे देख सकेंगे

Webdunia
सोमवार, 21 दिसंबर 2020 (07:36 IST)
वर्ष 2020 में अद्‍भुत खगोलीय घटना होने जा रही है। करीब 400 साल बाद बृहस्पति और शनि के बहुत करीब आने तथा एक चमकदार तारे की तरह दिखने का दुर्लभ नजारा 21 दिसंबर को आसमान में देखा जा सकेगा। जब दो खगोलीय पिंड पृथ्वी से एक-दूसरे के बहुत करीब नजर आते हैं तो इस घटनाक्रम को ‘कंजक्शन’ कहते हैं।

शनि तथा बृहस्पति के इस तरह के मिलन को ‘ग्रेट कंजक्शन’ कहते हैं। इसके बाद ये दोनों ग्रह 15 मार्च, 2080 को फिर इतने करीब होंगे। दोनों ग्रहों को 1623 के बाद से कभी इतने करीब नहीं देखा गया।

भारत में अधिकतर शहरों में सूर्यास्त के पश्चात इस अद्‍भुत घटना को देखा जा सकता है। 21 दिसंबर को सूरज के अस्त होने के बाद 45-60 मिनट बाद इन्हें आसमान में देखा जा सकेगा। बृहस्पति जहां एक चमकते तारे जैसा दिखेगा और शनि उससे ऊपर थोड़ा कम चमक रहा होगा। जब सूर्य का चक्कर लगाते हुए बृहस्पति शनि से आगे निकल जाएगा तो दोनों की स्थिति भी बदल जाएगी।

गूगल सर्च इंजन ने भी इस अद्‍भुत खगोलीय घटना का डूडल बनाकर इसे खास तवज्‍जो दी है। खगोल विज्ञानियों के मुताबिक हर 20 वर्ष में गुरु और शनि करीब आते हैं, लेकिन इस बार इन ग्रहों के बीच की दूरी सिर्फ 0.1 डिग्री रहेगी। ऐसा करीब 400 सालों के बाद हो रहा है। इससे पहले 1623 में ये दोनों ग्रह इतने पास आए थे।

आसानी से देख सकेंगे ग्रेट कंजक्शन : भारत सरकार से नेशनल अवॉर्ड प्राप्त विज्ञान प्रसारक सारिका घारू ने बताया कि ग्रेट कंजक्शन की इस घटना के समय बृहस्पति की पृथ्वी से दूरी लगभग 5.924 एस्टोनॉमिकल यूनिट होगी तो शनि की दूरी 10.825 एस्टोनॉमिकल यूनिट होगी। इस तरह मिलते जरूर दिखेंगे, लेकिन ये ग्रह वास्तव में एक-दूसरे से 73 करोड़ किमी से अधिक दूरी पर होंगे।

सारिका ने बताया कि शाम 5 बजे के आसपास किसी बड़ी इमारतसे दूर किसी खुले स्थान पर पहुंच जाएं जहां दक्षिण पश्चिम में डूबता सूर्य दिख रहा हो। यह वही स्थान है, जहां आप इस मिलन को देख पाएंगे।

अंधेरा होते ही आप उस स्थान पर जहां कि सूर्य था, ग्रहों की जोड़ी को देखेंगे, जिसमें ज्यादा चमकता जूपिटर होगा। इसके बाएं ओर कुछ ऊपर शनि होगा। सारिका ने बताया कि अगर आपके पास अच्छी बाइनाकुलर है या टेलीस्कोप है तब आप जूपिटर के चार बड़े चन्द्रमा और सेटर्न रिंग को भी देख पाएंगे।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

गृहमंत्री अमित शाह का तंज, अखिलेश ने हाथ जोड़े, डिंपल यादव भी मुस्कुराईं

AI से खत्म हो सकता है पानी, खौफनाक सच से क्यों अनजान हैं यूजर्स

UPI फिर हुआ डाउन, हफ्ते में दूसरी बार यूजर्स हुए परेशान, क्या बोला NPCI

Rajasthan : जयपुर सीरियल ब्लास्ट मामला, 11वां फरार आरोपी फिरोज गिरफ्तार

क्या थी रतन टाटा की आखिरी इच्छा, कैसे होगा 3800 करोड़ की संपत्ति का बंटवारा, किसे क्या मिलेगा?

सभी देखें

नवीनतम

टोल कलेक्‍शन में उत्तर प्रदेश टॉप पर, 7060 करोड़ रुपए की हुई कमाई

लालू यादव की तबीयत नाजुक, एम्स में कराया गया भर्ती

Meta ने Facebook और Instagram की सामग्री पर नहीं लगाई लगाम, तुर्किए सरकार ने लगाया जुर्माना Turkish government fined Meta

बिहार के राज्यपाल आरिफ मोहम्मद खान का दावा, वक्फ की 90 फीसदी से अधिक संपत्ति विवादित

Waqf Amendment Bill को लेकर मोदी सरकार पर भड़के औवेसी, बोले मैं गांधी के तरह बिल फाड़ता हूं

अगला लेख