एनवी रमणा होंगे देश के अगले CJI, चीफ जस्टिस बोबडे ने की सिफारिश

Webdunia
बुधवार, 24 मार्च 2021 (14:49 IST)
नई दिल्ली। उच्चतम न्यायालय के दूसरे वरिष्ठतम न्यायाधीश एनवी रमन भारत के अगले मुख्य न्यायाधीश (सीजेआई) होंगे। आगामी 23 अप्रैल को सेवानिवृत्त हो रहे मुख्य न्यायाधीश शरद अरविंद बोबडे ने अपने उत्तराधिकारी के तौर पर न्यायमूर्ति रमन के नाम की सिफारिश की है।

न्यायमूर्ति रमन ने विज्ञान एवं कानून में स्नातक करने के बाद 10 फरवरी 1983 से वकालत पेशे की शुरुआत की। अपने वकालत पेशे के दौरान उन्होंने न केवल आंध्र प्रदेश उच्च न्यायालय बल्कि केंद्रीय प्रशासनिक न्यायाधिकरण (कैट) तथा उच्चतम न्यायालय में भी प्रैक्टिस।

सत्ताइस जून 2000 को आंध्र प्रदेश उच्च न्यायालय का स्थाई न्यायाधीश नियुक्त होने के बाद वे 13 मार्च से 20 मई 2013 तक उसी उच्च न्यायालय के कार्यकारी मुख्य न्यायाधीश नियुक्त किए गए। बाद में उन्हें पदोन्नति देकर दो सितंबर 2013 को दिल्ली उच्च न्यायालय का मुख्य न्यायाधीश नियुक्त किया गया। सत्रह फरवरी 2014 को वह शीर्ष अदालत में पदोन्नत किए गए।

न्यायमूर्ति रमन 26 अगस्त 2022 में सेवानिवृत्त होने वाले हैं। शीर्ष अदालत में सीजेआई समेत न्यायाधीशों की अनुमोद‌ित संख्या 34 है। वर्तमान में उच्चतम न्यायालय में 29 न्यायाधीश हैं।(वार्ता)

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

Online gaming bill : ऑनलाइन गेमिंग बिल लोकसभा में पास, कौनसे गेम गैरकानूनी, पकड़े गए तो 1 करोड़ का जुर्माना और जेल, जानें विधेयक की खास बातें

Pakistan टेंशन में, भारत ने किया Agni 5 का सफल परीक्षण, 5000KM तक करेगी मार

अपनी गुमशुदगी की खुद ही मास्‍टरमाइंड थी अर्चना तिवारी, ऐसे ट्रेन से लापता होने की रची साजिश, 12 दिन बाद सुलझा रहस्‍य

जब पाकिस्तान के वैज्ञानिकों के बालों ने खोला परमाणु कार्यक्रम का राज, जानिए ऑपरेशन कहुटा में भारत की कौनसी चूक पड़ी भारी

Hero की सस्ती बाइक हुई लॉन्च, क्रूज कंट्रोल फीचर, कीमत सुनकर चौंक उठेंगे

सभी देखें

नवीनतम

वायरल हुआ भाजपा नेता नवनीत राणा का 'पुष्पा स्टाइल', बोलीं- झुकेगा नहीं...

एकमात्र जंगल बचाने के लिए इंदौरवासी हुए एकजुट, NGT से लेकर कोर्ट तक घेरेंगे, नहीं तो कट जाएंगे 10 हजार पेड़

रैपिडो पर क्यों लगा 10 लाख का जुर्माना, ग्राहकों को भी मिलेगा पैसा

उपराष्ट्रपति चुनाव : विपक्ष के उम्मीदवार बी सुदर्शन रेड्डी ने भरा नामांकन

LIVE : उपराष्‍ट्रपति चुनाव में बी सुदर्शन रेड्डी ने भरा नामांकन, सोनिया समेत 80 नेता बने प्रस्तावक

अगला लेख