Dharma Sangrah

‘न्‍याय तक पहुंच’: 4 साल की बच्‍ची से दुष्‍कर्म के केस में आगे आया कैलाश सत्‍यार्थी फाउंडेशन, पीड़िता की पैरवी की

Webdunia
शनिवार, 23 जुलाई 2022 (15:20 IST)
मधुबनी, जिले में इंसानियत को शर्मसार करने वाला मामला सामने आया है। जिले के साहरघाट थाना क्षेत्र में एक 4 साल की बच्‍ची से दुष्‍कर्म करने की जघन्‍य वारदात हुई है। घटना की जानकारी मिलते ही ग्राम विकास युवा ट्रस्‍ट के द्वारा चलाए जा रहे कार्यक्रम ‘न्‍याय तक पहुंच’ के कार्यकर्ता पीडि़ता के घर पहुंचे और परिजनों को लेकर पुलिस थाने आए।

‘न्‍याय तक पहुंच’ कार्यक्रम नोबेल शांति पुरस्‍कार से सम्‍मानित कैलाश सत्‍यार्थी द्वारा स्‍थापित कैलाश सत्‍यार्थी चिल्‍ड्रेन्‍स फाउंडेशन के तत्वावधान में चलाया जा रहा है। कार्यकर्ताओं द्वारा दबाव बनाए जाने के बाद पुलिस ने केस दर्ज किया और अगले दिन आरोपी को गिरफ्तार भी कर लिया। पीडि़ता के मेडिकल के बाद विशेष पॉक्‍सो अदालत में उसका बयान भी दर्ज करवाया गया है।

पीडि़ता के परिजनों द्वारा ग्राम विकास युवा ट्रस्ट की टीम के प्रति विश्वास दर्शाते हुए लीगल टीम को वकालतनामा भी दिया गया। टीम ने पीडि़ता के घर जाकर भी उससे व परिजनों की काउंसलिंग की।
ग्राम विकास युवा ट्रस्ट की टीम के प्रबंध निदेशक नरेंद्र सिंह ने कहा, ‘हमने परिवार को न्याय दिलाने में पूरा सहयोग करने का भरोसा दिया है और किसी भी तरह के दबाव में न आने व किसी से न डरने के लिए कहा है।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

क्‍या गाजा के भविष्य का फैसला करेगा भारत, 'बोर्ड ऑफ पीस' के लिए ट्रंप ने मोदी को भेजा न्योता

RSS प्रमुख मोहन भागवत का बड़ा बयान, बोले- भारत जब तक धर्म से चलेगा, तब तक 'विश्वगुरु' बना रहेगा

Mauni Amavasya पर माघ मेले में आस्था का जनसैलाब, शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद का स्नान से इनकार

Char Dham Yatra : चार धाम में अब मोबाइल फोन और कैमरे की No Entry, जानिए कहां तक लगा बैन

मुंबई के बाद अब बंगाल की बारी, मालदा में पीएम मोदी ने दिया जीत का नया मंत्र

सभी देखें

नवीनतम

3500 की मौतें, 645 हिंदुओं पर केस, इस रिपोर्ट में यूनुस सरकार ने खोल दी अपनी ही पोल

अपने भाई को लेने आया हूं, लगाया गले, UAE प्रेसिडेंट के लिए PM मोदी ने तोड़ा Protocol

नोबेल विवाद से ग्रीनलैंड पर कब्जे तक, डोनाल्ड ट्रंप का वो पत्र जिसने हिला दी दुनिया

उत्तराखंड में UCC का 1 साल, ऑनलाइन प्रक्रिया से आसान हुआ विवाह पंजीकरण

6 साल बाद BJP को मिला नया 'सारथी', नितिन नबीन ने भरा नामांकन, देखें अब तक के अध्यक्षों की पूरी List

अगला लेख