शत्रुघ्न सिन्हा की तुलना कुत्ते से (वीडियो)

Webdunia
सोमवार, 9 नवंबर 2015 (18:50 IST)
नई दिल्ली/ इंदौर। बिहार विधानसभा चुनाव में राजग की करारी हार के 24 घंटे के भीतर भाजपा के वरिष्ठ नेता कैलाश विजयवर्गीय ने सोमवार को खुद को एक और विवाद में डालते हुए अपनी पार्टी के सांसद शत्रुघ्न सिन्हा की तुलना कुत्ते से कर दी।
पार्टी महासचिव और बिहार विधानसभा चुनाव के लिए रणनीतिकार रहे विजयवर्गीय ने ‘कुत्ते’ वाली अपनी इस टिप्पणी से कुछ दिनों पहले सुपरस्टार शाहरुख खान पर निशाना साधते हुए विवादित ट्वीट किए थे। हालांकि बाद में उन्होंने इसे वापस ले लिया था।
 
 
 
विजयवर्गीय से सिन्हा के इस बयान के बारे में पूछा गया था कि अगर उन्हें मुख्यमंत्री पद का उम्मीदवार घोषित किया जाता तो नतीजा अलग होता तथा राजग की हार के लिए जिम्मेदार लोगों को ‘सबक सिखाना चाहिए।’ मध्यप्रदेश सरकार में मंत्री रहे विजयवर्गीय ने कहा कि जब किसी बैलगाड़ी के नीचे कुत्ता चलता है, तो वह यह समझता है कि गाड़ी उसके भरोसे चल रही है। 
 
भाजपा किसी एक व्यक्ति के भरोसे नहीं चलती है, इसे पूरा संगठन चलाता है। बिहार चुनाव के दौरान पार्टी के ईमानदार कार्यकर्ताओं ने कड़ा परिश्रम किया। लोकतंत्र में हार.जीत चलती रहती है। उन्होंने कहा कि जो चुनाव हार गये हैं, वे मौन व्रत में बैठे हैं। लेकिन जो दड़बे में घुसे बैठे थे, उनकी आवाज मुखरता से आ रही है। 
 
हाल के हफ्तों में भाजपा के किसी नेता की ओर से दूसरी बार कुत्ते वाली टिप्पणी की गई है। इससे पहले फरीदाबाद में दलित परिवार के दो बच्चों को जिंदा जलाने की घटना को लेकर केंद्रीय मंत्री वीके सिंह ने ‘कुत्ते’ वाली टिप्पणी की थी। विजयवर्गीय ने कहा कि राजनीति में शत्रुघ्न सिन्हा की पहचान भाजपा के कारण है और पार्टी के प्रति अपनी निष्ठा को लेकर उनको खुद फैसला करना चाहिए।
 
विजयवर्गीय ने कहा कि राजनीति में शत्रुघ्न सिन्हा की पहचान भाजपा के कारण है और भाजपा की पहचान उनकी वजह से नहीं है। वे पार्टी के प्रति कितने निष्ठावान रहेंगे इस बारे में उनको फैसला करना है। पार्टी ने आपके लिए बहुत कुछ किया इसके बावजूद आपका पार्टी को नुकसाना पहुंचाना, इस पर उनको निर्णय लेना है। मैं उनके व्यवहार से असहमत हूं।’’ भाजपा नेता ने कहा कि किसी व्यक्ति का आकलन इससे होता है कि जीत या हार के समय वह कैसा व्यवहार करता है।
 
उन्होंने कहा कि पार्टी के ईमानदार कार्यकर्ताओं ने कड़ी मेहनत की। लोकतंत्र में हार और जीत होती है लेकिन जीत और हार के अपने व्यवहार से किसी व्यक्ति की पहचान होती है। हर किसी का चरित्र सामने आ रहा है चाहे वो शत्रुघ्न सिन्हा हों या फिर कोई और हो। कुछ दिनों पहले विजयवर्गीय ने ‘घोर असहिष्णुता’ से संबंधित शाहरूख खान के बयान को लेकर उन पर निशाना साधते हुए उन्हें ‘राष्ट्र द्रोही’ करार दिया था।
 
उन्होंने ट्वीट किया था कि शाहरुख खान भारत में रहते है, लेकिन उनकी आत्मा पाकिस्तान में है। उनकी फिल्में यहां करोड़ों रूपये का कारोबार करती हैं लेकिन वह सोचते हैं कि भारत असहिष्णु है। यह राष्ट्र द्रोह नहीं है तो फिर क्या है।’’ बाद में विजयवर्गीय ने अपने ट्वीट वापस ले लिए थे। (भाषा) 
Show comments

महाराष्ट्र में कौनसी पार्टी असली और कौनसी नकली, भ्रमित हुआ मतदाता

Prajwal Revanna : यौन उत्पीड़न मामले में JDS सांसद प्रज्वल रेवन्ना पर एक्शन, पार्टी से कर दिए गए सस्पेंड

क्या इस्लाम न मानने वालों पर शरिया कानून लागू होगा, महिला की याचिका पर केंद्र व केरल सरकार को SC का नोटिस

MP कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी और MLA विक्रांत भूरिया पर पास्को एक्ट में FIR दर्ज

टूड्रो के सामने लगे खालिस्तान जिंदाबाद के नारे, भारत ने राजदूत को किया तलब

कोविशील्ड वैक्सीन लगवाने वालों को साइड इफेक्ट का कितना डर, डॉ. रमन गंगाखेडकर से जानें आपके हर सवाल का जवाब?

Covishield Vaccine से Blood clotting और Heart attack पर क्‍या कहते हैं डॉक्‍टर्स, जानिए कितना है रिस्‍क?

इस्लामाबाद हाई कोर्ट का अहम फैसला, नहीं मिला इमरान के पास गोपनीय दस्तावेज होने का कोई सबूत

पुलिस ने स्कूलों को धमकी को बताया फर्जी, कहा जांच में कुछ नहीं मिला

दिल्ली-NCR के कितने स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी, अब तक क्या एक्शन हुआ?