यूपी के पूर्व मुख्‍यमंत्री कल्‍याण सिंह का निधन

Webdunia
शनिवार, 21 अगस्त 2021 (21:46 IST)
उत्‍तर प्रदेश के पूर्व मुख्‍यमंत्री और भाजपा के दिग्गज नेताओं में शुमार रहे कल्‍याण सिंह का शनिवार को निधन हो गया। 89 वर्षीय कल्याण सिंह काफी लंबे समय से ‍बीमार चल रहे थे। उन्होंने लखनऊ के पीजीआई अस्पताल में अंतिम सांस ली। सिंह राजस्थान के राज्यपाल भी रहे थे।

कल्याण सिंह को 4 जुलाई को नाजुक अवस्था में पीजीआई शिफ्ट किया गया था। कल्याण सिंह की बिगड़ी सेहत की खबर पाकर मुख्‍यमंत्री योगी आदित्‍यनाथ गोरखपुर का दौरा रद्द करके पीजीआई पहुंचे थे।

17 जुलाई को सांस लेने में तकलीफ बढ़ने पर कल्याण सिंह को ऑक्सीजन सपोर्ट दिया गया। अगले दिन फेफड़ों को जरूरत के अनुसार ऑक्सीजन न मिलने पर 18 जुलाई को गले में नली (नॉन इनवेसिव वेंटिलेशन) डाली गई। ज्यादा दिक्कत बढ़ने पर 21 जुलाई को वेंटिलेटर सपोर्ट पर रखा गया।

दो बार रहे यूपी के मुख्‍यमंत्री : उत्तर प्रदेश के दो बार मुख्‍यमंत्री रहे कल्याण सिंह का जन्म 5 जनवरी 1932 को अलीगढ़ जिले के एक छोटे से गांव माधोली में हुआ था। सिंह की प्रारंभिक शिक्षा अलीगढ़ में हुई। उन्होंने स्थानीय महाविद्यालय से बीए की डिग्री हासिल की। युवावस्था में कबड्डी खेलना उन्हें बेहद पसंद था। 
 
कल्याण सिंह 1967 में पहली बार विधायक बने। जून 1991 में भाजपा की शानदार जीत के बाद वे उत्तरप्रदेश के मुख्‍यमंत्री बने। अयोध्या के विवादित ढांचे के विध्वंस के बाद कल्याण सिंह हमेशा सुर्खियों में रहे। इस घटना के समय कल्याण उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री थे। 1997 में एक बार फिर उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री बने। मोदी सरकार के आने के बाद कल्याण सिंह को राजस्थान और हिमाचल प्रदेश का राज्यपाल बनाया गया।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

Israel-Iran Conflict : इजराइल-ईरान में क्यों है तनाव, भयंकर युद्ध हुआ तो भारत पर क्या होगा असर

एयर इंडिया विमान हादसे का क्या कनेक्शन है जगन्नाथ मंदिर और अच्युतानंद महाराज की गादी से

विमान हादसे में तुर्की का तो हाथ नहीं? बाबा रामदेव के बयान से सनसनी

इंसानी गलती या टेक्नीकल फॉल्ट, AI-171 के ब्लैक बॉक्स से सामने आएगा सच, जानिए कैसे खोलते हैं हादसे का राज

डोनाल्ड ट्रंप बोले- ईरान के पास बातचीत का दूसरा मौका, परमाणु समझौता कर तबाही को बचा लो

सभी देखें

नवीनतम

सोनिया गांधी फिर अस्पताल में भर्ती, पेट संबंधी समस्या

Air India Plane Crash : विमान हादसे को लेकर हाईलेवल मीटिंग सोमवार को

Israel-Iran war : नेतन्याहू की चेतावनी, इजराइली नागरिकों को निशाना बनाने की भारी कीमत चुकाएगा ईरान

इजराइल और ईरान को लेकर को लेकर डोनाल्ड ट्रंप का बड़ा दावा, चली भारत-PAK के साथ वाली चाल

मुंबई की महिला से 19 लाख रुपए की ठगी, आरोपी YouTuber गिरफ्तार

अगला लेख