Hanuman Chalisa

तमिलनाडु में 9 सितंबर तक बढ़ा लॉकडाउन

Webdunia
शनिवार, 21 अगस्त 2021 (21:38 IST)
चेन्नई। तमिलनाडु सरकार ने कोरोनावायरस (Coronavirus) कोविड-19 की धीमी पड़ती रफ्तार को देखते हुए प्रतिबंधों में ढील तो दी है, लेकिन लोगों को लॉकडाउन से राहत नहीं मिल पाई है। इस बीच राज्‍य सरकार ने लॉकडाउन को बढ़ा दिया है।

खबरों के अनुसार, शनिवार को सरकार ने 9 सितंबर तक लॉकडाउन बढ़ाने का ऐलान किया है। राज्य के मुख्यमंत्री एमके स्टालिन ने कहा कि 1 सितंबर से राज्य में कक्षा 9वीं से लेकर 12वीं तक के स्कूलों को खोल दिया जाएगा। इसके अलावा सोमवार से राज्य में 50 फीसदी क्षमता के साथ थिएटर भी खोले जाएंगे, हालांकि स्कूल और थिएटर खोलने के लिए राज्य सरकार ने कुछ शर्तें रखी हैं।

राज्य में सोमवार से थिएटर 50 फीसदी क्षमता के साथ खुलेंगे। इसके अलावा उन्हीं थिएटर को खोलने की अनुमति दी जाएगी, जहां थिएटर के कर्मचारियों का टीकाकरण हो गया होगा। सरकार द्वारा जारी किए गए आदेशानुसार तमिलनाडु में 1 सितंबर से 9वीं से 12वीं कक्षा के स्कूल खुलेंगे। इस दौरान स्कूल प्रशासन द्वारा कोविड प्रोटोकॉल का पालन करना अनिवार्य होगा।

वहीं तमिलनाडु में शनिवार को कोरोनावायरस (Coronavirus) के 1 हजार 652 नए मामले सामने आए हैं, जबकि 23 लोगों की मौत हुई है। जबकि राज्य में 1 हजार 859 लोग ठीक हुए हैं। फिलहाल राज्य में सक्रिय मामलों की संख्या 19 हजार 391 है।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

डोनाल्ड ट्रंप पर लगा 200 डॉलर का जुर्माना, इन नियमों का किया उल्‍लंघन, शेयर मार्केट से है कनेक्‍शन

आर्मी चीफ द्विवेदी की चेतावनी पर भड़का पाकिस्तान, फिर दी यह गीदड़भभकी, कहा- भारत को समझना चाहिए...

एक और जहाज पहुंचा भारत, आसान नहीं था होर्मुज पार करना, 20000 टन LPG से लदा है टैंकर

Hormuz के लिए ईरान का नया चक्रव्यूह, भारत पर क्या होगा असर, ट्रंप ने दी नई धमकी

कोरोना महामारी आई, फिर युद्ध शुरू हुए और अब ऊर्जा संकट, PM मोदी ने दुनिया को किस बात को लेकर दी चेतावनी

सभी देखें

नवीनतम

डोनाल्ड ट्रंप पर लगा 200 डॉलर का जुर्माना, इन नियमों का किया उल्‍लंघन, शेयर मार्केट से है कनेक्‍शन

सीएम डॉ. मोहन ने लिया मंत्रियों से एक-एक काम का हिसाब, जानें सरकार-संगठन के बीच क्या हुई बात?

केरल में UDF सरकार का ऐलान, वीडी सतीशन आज लेंगे CM पद की शपथ, राज्यपाल को सौंपी 20 नामों की लिस्ट

यूपी में 'ऑपरेशन-4' : स्वदेशी गायों से डेयरी सेक्टर में बड़ा बदलाव, गो पालन पर 50% तक सब्सिडी

पूर्वांचल से पश्चिमी यूपी तक विकसित हो रहा मल्टीमॉडल लॉजिस्टिक्स नेटवर्क, देश का नया सप्लाई चेन हब बन रहा उत्तर प्रदेश

अगला लेख