कमलनाथ हो सकते है कांग्रेस के कार्यकारी अध्यक्ष,सोनिया गांधी से की मुलाकात

विकास सिंह
गुरुवार, 15 जुलाई 2021 (14:30 IST)
संसद के मानसून सत्र से पहले कांग्रेस में बड़े बदलाव के संकेत मिलने लगे है। मध्यप्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ को कांग्रेस पार्टी का नया कार्यकारी अध्यक्ष बनाया जा सकता है। आज दिल्ली में कमलनाथ की पार्टी की अंतरिम अध्यक्ष सोनिया गांधी से मुलाकात के बाद बदलाव की अटकलें और तेज हो गई है। 10 जनपथ पर कमलनाथ की सोनिया गांधी से मुलाकात के दौरान पार्टी महासचिव प्रियंका गांधी भी मौजूद रही। 
 
मुलाकात के बाद बाहर निकले कमलनाथ ने इसे सामान्य मुलाकात बताया। पिछले दिनों चुनावी रणनीतिकार प्रशांत किशोर के साथ राहुल गांधी से मुलाकात के पीछे भी कमलनाथ की भूमिका अहम मानी जा रही है। गौरतलब है कि कमलनाथ कांग्रेस की राष्ट्रीय राजनीति का अहम चेहरा रहे है। 2018 के विधानसभा चुनाव से पहले पार्टी हाईकमान ने उन्हें मध्यप्रदेश की कमान सौंप कर भोपाल भेजा था और कमलनाथ पार्टी के भरोसे पर खरा उतरते हुए प्रदेश में कांग्रेस के 15 साल के सत्ता के वनवास को भी खत्म कर दिया था।
 
कांग्रेस पार्टी के अंदर कमलनाथ की पहचान संकटमोचक के रुप में होती है और उनकी गिनती गांधी परिवार के करीबियों में सबसे पहले होती है। इसके साथ कमलनाथ पार्टी की अंतरिम अध्यक्ष सोनिया गांधी के काफी विश्वस्त माने जाते है। मध्यप्रदेश में कांग्रेस के सत्ता से बेदखल होने के बाद काफी लंबे समय कमलनाथ के एक बार फिर दिल्ली लौटकर राष्ट्रीय राजनीति में सक्रिय होने की चर्चा चल रही थी जिस पर अब मोहर लगती दिख रही है।  

सम्बंधित जानकारी

Show comments

CM सिद्धारमैया ने बताई अपनी प्रेम कहानी, क्या उन्हें मिल पाया अपना प्यार?

गर्मी ने बढ़ाया पानी का संकट, जलाशयों के जल स्तर में भारी गिरावट

मैं ठीक हूं, बुद्धि का इस्तेमाल करें भाजपा नेता : नवीन पटनायक

गोलगप्पों के लिए खूनी खेल, घर की छत से चली ताबड़तोड़ गोलियां, वीडियो हुआ वायरल

Porsche car accident Pune: सबूत छिपाने की कोशिश, आरोपी का पिता न्यायिक हिरासत में

live : 1 बजे तक 39.13% वोटिंग, बंगाल में सबसे ज्यादा, दिल्ली में सबसे कम

मध्य प्रदेश में रतलाम सबसे गर्म, आज इन स्थानों पर लू का अलर्ट

सीधी ने किया शर्मसार, स्कॉलरशिप का लालच देकर 7 आदिवासी लड़कियों से रेप

लोगों ने झूठ, नफ़रत और दुष्प्रचार को नकारा : राहुल गांधी

Pune Car Accident : नाबालिग आरोपी का दादा गिरफ्तार, वाहन चालक को बंधक बनाने का आरोप

अगला लेख