Biodata Maker

हिमाचल में बादल फटने से तबाही, क्या बोलीं कंगना रनौत?

वेबदुनिया न्यूज डेस्क
शुक्रवार, 2 अगस्त 2024 (11:45 IST)
Himachal cloud burst : हिमाचल प्रदेश में भारी बारिश से हाहाकार मचा हुआ है। राज्य में 5 जगह बादल फटने से 6 लोगों की मौत हो गई जबकि 50 लोग लापता है। बाढ़ की वजह से नेशनल हाईवे समेत 5 सड़कें तबाह हो गई। 3 पुल और 2 पन बिजली परियोजनाएं ध्वस्त हो गई। मलाणा पावर प्रोजेक्ट बांध टूटने से कुल्लू में स्थित मकान और मंदिर प्रभावित हुए। तबाही के बाद मंडी से सांसद कंगना रनौत का बयान सामने आया है।
 
भाजपा सांसद कंगना रनौत ने हिमाचल प्रदेश बादल फटने की घटना पर कहा कि यह बहुत दुखद बात है। हर साल हिमाचल में ऐसी आपदा आती है, यह दुखद है।
 
उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री ने खुद स्थिति का ब्यौरा लिया है और आश्वासन दिया है कि हिमाचल में राहत फंड में और मदद की जाएगी, गृह मंत्री ने भी हमें मदद का आश्वासन दिया है। यहां का काम खत्म होते ही मैं हिमाचल जाऊंगी और लोगों की मदद करूंगी।

इससे पहले एक्स पर अपनी पोस्ट में उन्होंने कहा कि मंडी और हिमाचल के कई इलाकों में विनाशकारी बाढ़, बादल फटने और भूस्खलन की वजह से कई लोगों की मौत हो गई है और कई लोग लापता हैं। मैंने बाढ़ प्रभावित इलाकों के विधायकों और डीसी से बात की, उन्होंने मुझे सलाह दी कि मैं अभी हिमाचल की यात्रा न करूं क्योंकि कई जगहों पर रेड और ऑरेंज अलर्ट है।
 
हिमाचल प्रदेश में तबाही के बाद सेना, NDRF, SDRF, CISF, सिविल पुलिस रेस्क्यू में जुटी है। सर्च ऑपरेशन चल रहा है। रास्ते को साफ किया जा रहा है। एम्बुलेंस भी यहां मौजूद हैं।
Edited by : Nrapendra Gupta

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

Putin India Visit : पुतिन के भोज में थरूर को आमंत्रण, राहुल गांधी और खरगे को नहीं बुलाने पर कांग्रेस नाराज, सुनना थी अंतरात्मा की आवाज

क्यों हो रही है indigo की उड़ानें रद्द, FDTL रद्द, जांच के लिए 4 सदस्यीय कमेटी का गठन, कब सामान्य होंगे हालात

Vladimir Putin: व्लादिमीर पुतिन कैसे बने रूस की जासूसी संस्था KGB के जासूस?

putin india vist Updates : PM मोदी और पुतिन के ऐलान के बाद उड़ी पाकिस्तान की नींद, रूस और भारत में क्या हुआ समझौता

Vladimir Putin के भारत दौरे से तिलमिलाया अमेरिका, ट्रंप ने करीबी की कंपनी पर ठोंका 71 लाख डॉलर का जुर्माना

सभी देखें

नवीनतम

LIVE: इंडिगो संकट के बीच एक्शन में एयर इंडिया और स्पाइस जेट

इंडिगो संकट के बीच रेलवे का बड़ा फैसला, 6 स्पेशल ट्रेनें चलेगी, 37 ट्रेनों में अतिरिक्त कोच

PM मोदी ने राष्ट्रपति पुतिन को श्रीमद्भगवद गीता के अलावा कौनसे खास गिफ्ट्‍स दिए और क्या हैं उनकी खूबियां

माघ मेला 2026 : संगम नगरी में आस्था का महासागर, 3 जनवरी से शुरू होगा 44 दिनी महापर्व

मेरठ पुलिस का कारनामा, अज्ञात शव को दूसरे क्षेत्र में ले जाकर दुकान के आगे फेंका, सीसीटीवी ने खोला राज

अगला लेख