Kangana Ranaut : महाराष्ट्र सरकार ने जो मेरे साथ किया, क्या आपको गुस्सा नहीं आता सोनिया जी?

Webdunia
शुक्रवार, 11 सितम्बर 2020 (18:00 IST)
मुंबई। महाराष्ट्र सरकार के साथ तनातनी के बीच अभिनेत्री कंगना रनौत ने कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी से शुक्रवार को कहा कि उन्हें अभिनेत्री के साथ किए गए महाराष्ट्र सरकार के व्यवहार के मामले में हस्तक्षेप करना चाहिए और महिलाओं का उत्पीड़न रोकना चाहिए। रनौत ने कहा कि गांधी की ‘चुप्पी और बेरुखी’ पर इतिहास फैसला करेगा।
 
अभिनेत्री ने ट्वीट किया, ‘प्रिय एवं सम्मानीय कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी, क्या एक महिला होने के नाते आपको महाराष्ट्र में आपकी सरकार द्वारा मेरे साथ किए गए व्यवहार पर गुस्सा नहीं आता? क्या आप अपनी सरकार से अनुरोध नहीं कर सकतीं कि वह डॉ. आम्बेडकर के दिए संविधान के सिद्धांतों को बरकरार रखे?
 
उन्होंने कहा कि गांधी पश्चिम में पली-बढ़ी हैं एवं भारत में रही हैं और वह महिलाओं के संघर्षों के बारे में जानती होंगी।
 
रनौत ने एक अन्य ट्वीट किया, ‘जब आपकी अपनी सरकार महिलाओं का उत्पीड़न कर रही है और कानून-व्यवस्था का मजाक उड़ा रही है, तब ऐसे में आपकी चुप्पी एवं बेरुखी के लिए इतिहास आपके बारे में फैसला करेगा। मैं उम्मीद करती हूं कि आप हस्तक्षेप करेंगी।’
रनौत ने मुंबई की तुलना पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर से की थी, जिसके बाद उनके और महाराष्ट्र सरकार के बीच तनातनी की स्थिति पैदा हो गई।
 
उल्लेखनीय है मुंबई में बृहन्मुंबई महानगर पालिका (BMC) अधिकारियों द्वारा रनौत के कार्यालय के कुछ हिस्सों को गिराए जाने के एक दिन बाद, अभिनेत्री ने गुरुवार को मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे पर 'सत्ता के दुरुपयोग' का आरोप लगाया था और महाराष्ट्र सरकार पर निशाना साधते हुए कहा था कि उनकी आवाज दूर तक जाएगी।
ALSO READ: कंगना के ड्रग्स वाले बयान पर राहुल देव बोले, ‘अगर मैं ड्रग्स लेता तो क्या 13वीं मंजिल से कूदने वाला स्टंट कर पाता...’
कंगना ने शिवसेना के नेतृत्व वाले बीएमसी की ‘गुंडों’ से तुलना करते हुए कई ट्वीट् पोस्ट किए, जिसमें उन्होंने राज्य सरकार को एक ‘मिलावटी सरकार’ कहा था। बाद में, केंद्रीय सामाजिक न्याय और अधिकारिता राज्यमंत्री रामदास आठवले ने गुरुवार को रनौत से मुलाकात की थी और आरोप लगाया था कि शिवसेना शासित बीएमसी ने बांद्रा में रनौत के बंगले के कुछ हिस्से को बदले की भावना से ढहाया और इसमें महाराष्ट्र सरकार की भी भूमिका थी।
 
अभिनेत्री (33) बुधवार को अपने गृह राज्य हिमाचल प्रदेश से मुंबई लौटी थीं। उन्होंने आरोप लगाया है कि शिवसेना से टकराव के कारण महाराष्ट्र सरकार उन्हें निशाना बना रही है। शिवसेना नीत बीएमसी ने बुधवार को अभिनेत्री के बांद्रा स्थित बंगले में किए गए कुछ अवैध निर्माण कार्य को तोड़ दिया था। हालांकि बंबई उच्च न्यायालय ने बाद में प्रक्रिया पर रोक लगाने का आदेश दिया था।
 

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

5000 धर्मांतरण, लव जिहादियों की गैंग, माफिया से कनेक्शन, छांगुर का दिल दहलाने वाला सच

ED के सामने पेश हुए रॉबर्ट वाड्रा, पत्नी प्रियंका गांधी भी थीं साथ

AI हादसे की शुरुआती रिपोर्ट ने खड़े किए सवाल, क्या हैं DGCA के नए आदेश

नूंह में मजार क्षतिग्रस्त, कड़ी सुरक्षा के बीच बृजमंडल जलाभिषेक यात्रा शुरू, 2023 में भड़की थी हिंसा

Hate Speech पर SC सख्त, केंद्र और राज्यों को सख्त निर्देश, नफरत फैलाने वाले कंटेंट बर्दाश्त नहीं किए जाएंगे, तुरंत लगाएं लगाम

सभी देखें

नवीनतम

यूक्रेनी लोगों ने अमेरिकी सहायता का स्वागत किया, पुतिन को 50 दिन की मोहलत को बहुत लंबा बताया

भाषा विवाद के बीच चन्द्रबाबू नायडू का बड़ा बयान, दिया नरसिंह राव का उदाहरण

सुप्रीम कोर्ट ने मृत्युदंड पाए व्यक्ति को किया बरी, डीएनए साक्ष्य प्रबंधन पर दिए दिशानिर्देश

मेरठ में कावड़ यात्रा व सुरक्षा के मद्देनजर स्कूल कॉलेज 23 जुलाई तक बंद

दिल के दौरे से होने वाली मौतों का कोविड के टीके से कोई संबंध नहीं, कर्नाटक के मंत्री का स्पष्टीकरण

अगला लेख