Hanuman Chalisa

वकीलों के सामने कन्हैया कुमार का सनसनीखेज खुलासा (वीडियो)

Webdunia
शनिवार, 27 फ़रवरी 2016 (11:26 IST)
नई दिल्ली। जेएनयू में देश विरोधी नारेबाजी में देशद्रोह के आरोप में बंद में छात्रसंघ अध्यक्ष कन्हैया कुमार ने अपने वकीलों को बताया है कि कोर्ट में उस पर हमला करने वालों में वकीलों के साथ पुलिस भी शामिल थी। सीएनएन-आईबीएन ने वकीलों के साथ  उसकी बातचीत का एक्सक्लूसिव वीडियो जारी किया है।
 
अपने साथ हुई कोर्ट में घटना को बताते हुए कन्हैया कुमार की आंखों में आंसू आ गए। उसने कहा कि कोर्ट में गेट के अंदर ही घुसते ही उसके साथ मारपीट शुरू हो गई। उसके कपड़े फाड़ दिए गए। इतना नहीं उसने बताया कि जो लोग उसे पीट रहे थे उसमें से एक कोर्ट के कमरे के अंदर तक आया था और जब मैंने सबसे कहा कि ये मुझे पीट रहा था तो भी पुलिस ने उसे नहीं पकड़ा और वह सबके सामने से निकल गया।

वीडियो देखने के लिए क्लिक करें
 
वकीलों ने जब उससे पूछा कि क्या वह मारपीट करने वालों को पहचान लेगा तो उसने कहा कि हां वो पहचान लेगा। इसके बाद कन्हैया ने बताया कि उसने मामले की सुनवाई कर रहे जज से कहा कि मैं जेएनयू का छात्र हूं। पीएचडी कर रहा हूं। मेरे ऊपर देशद्रोह का आरोप लगाया जा रहा है।
 
कन्हैया ने कहा कि मैं पहले भी कह चुका हूं कि मुझे भारतीय संविधान पर पूरी तरह आस्था है। मेरे खिलाफ मीडिया ट्रायल चल रहा है। जज साहब ने पूरी बात सुनी और कहा कि हम मामले को देखते हैं और साथ ही ये भी इसका इलाज कराने के लिए डॉक्टर को यहीं बुला लो बाहर ले जाओगे तो फिर हमला हो सकता है।
इस तरह की और खबरे पढ़ने के लिए क्लिक करें
Show comments

जरूर पढ़ें

भोजशाला कमाल मौला मस्जिद नहीं माता वाग्देवी मंदिर, हाईकोर्ट के फैसले की 8 बड़ी बातें

पेट्रोल-डीजल के बाद मोबाइल रिचार्ज भी हो सकता है महंगा, 5G टावरों की बढ़ी लागत से बढ़ी चिंता

720 साल बाद हाईकोर्ट का भोजशाला को हिंद मंदिर बताना सनातन की विजय, बोले गोपाल शर्मा, परिसर में कमाल मौला की मजार अवैध

दूध, सोना, पेट्रोल-डीजल के बाद अब किन चीजों पर लगेगा महंगाई का झटका, क्या कदम उठा रही है मोदी सरकार

UAE पर मोदी के दौरे से भारत को कैसे होगा फायदा? LPG संकट से भी मिलेगी राहत

सभी देखें

नवीनतम

नीदरलैंड में स्वागत को देखकर भावुक हुए पीएम मोदी

खड़ी बस में लगी आग, बच्‍चे को अंदर छोड़ सारे यात्री बाहर भागे, 4 साल के मासूम की जिंदा जलकर दर्दनाक मौत

एयरपोर्ट पर हाई-वोल्टेज ड्रामा: एयर फोर्स वन पर चढ़ने से पहले अमेरिकी स्टाफ ने चीनी गिफ्ट्स को डस्टबिन में क्यों फेंका?

जनता दर्शन में इलाज में मदद की गुहार लेकर आए लोगों को योगी ने दिया भरोसा

भारतीय नौसेना के लिए जर्मन पनडुब्बियां, जो मुंबई में बनेंगी