मुश्किल में कन्हैया कुमार, देशद्रोह के मामले में आरोप-पत्र दायर

Webdunia
सोमवार, 14 जनवरी 2019 (15:39 IST)
नई दिल्ली। दिल्ली पुलिस ने 2016 में दर्ज देशद्रोह के मामले में जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय छात्र संघ (JNUSU) के पूर्व अध्यक्ष कन्हैया कुमार के खिलाफ सोमवार को आरोप-पत्र दायर किया। मेट्रोपोलिटन मजिस्ट्रेट सुमीत आनंद ने मंगलवार को विचार के लिए अदालत के समक्ष आरोपपत्र पेश किया। 
 
फरवरी 2016 जेएनयू में 'भारत तेरे टुकड़े होंगे, इंशा अल्लाह... इंशा अल्लाह..., अफजल हम शर्मिंदा हैं, तेरे कातिल जिंदा हैं..., भारत की बर्बादी तक जंग रहेगी, जंग रहेगी...' जैसे नारे लगाए गए थे।
 
पुलिस ने चार्जशीट में कुल 10 लोगों के नाम शामिल किए हैं। इनमें जेएनयू छात्र नेता कन्हैया कुमार, सैयद उमर खालिद, अनिर्बान भट्‍टाचार्य और कश्मीर के रहने वाले आकिब हुसैन, मुजीब हुसैन, उमर गुल, रईस रसूल, बशरत अली, खालिद बशीर बट शामिल हैं।
 
रिपोर्ट में 36 आरोपियों के खिलाफ कोई सबूत नहीं मिल पाया था, जबकि जेएनयू में देशद्रोही नारे की पुष्टि की गई है। आईपीसी की धारा 124A (राजद्रोह) सेक्शन 147 (दंगा) और सेक्शन 149 (गैर कानूनी तरीके से एकत्र होना) के तहत मामला दर्ज किया गया है।
 
चार्जशीट के अनुसार कार्यक्रम के आयोजन के लिए उचित अनुमति नहीं ली गई थी। इसके मुताबिक कन्हैया कुमार ने प्रदर्शन का नेतृत्व किया था और भीड़ को आगे ले गए थे और भीड़ ने नारेबाजी शुरू कर दी थी।
 
चार्जशीट में जेएनयू के कुछ कर्मचारी और गार्ड को भी इस केस में गवाह के तौर पर शामिल किया गया है। घटनास्थल पर मौजूद थे उन लोगों की पहचान फेसबुक डेटा का विश्लेषण और इलेक्ट्रॉनिक सर्विलांस के जरिए की गई।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

stampede : बेंगलुरु में भगदड़ की घटना में 11 की मौत, PM मोदी ने जताया दुख, खरगे बोले- हादसा दुर्भाग्यपूर्ण

क्या आपका 500 रुपए का नोट नकली तो नहीं? इस तरह पहचानें Fake currency

Stampede : चिन्नास्वामी स्टेडियम में अंदर RCB का जश्न, बाहर लोगों की भगदड़, फोटो खिंचवाने में लगे थे कांग्रेस नेता, BJP ने लगाया आरोप

यादव के बेटे तेज प्रताप के 'जयचंद' जिक्र का क्या है मतलब, जानें क्यों गद्दारों को कहा जाता है 'जयचंद'

राहुल गांधी का लंगड़े घोड़े वाला बयान कमलनाथ, दिग्विजय की सियासत से रिटायरमेंट का संकेत?

सभी देखें

नवीनतम

ओडिशा के अस्पताल में भारी लापरवाही, 6 मरीजों की मौत, सरकार ने दिए जांच के आदेश

बेंगलुरु हादसे पर विराट कोहली बोले- मैं टूट गया हूं, मेरे पास कहने को शब्द नहीं हैं...

Dollar Vs Rupee : डॉलर के मुकाबले रुपया टूटा, जानिए कितनी हुई गिरावट...

पंजाब में मादक पदार्थ के खिलाफ अभियान, अब तक 15500 तस्कर गिरफ्तार, 9087 FIR दर्ज

Bengaluru Stampede : 11 लोगों की मौत का जिम्मेदार कौन? CM सिद्धारमैया ने कहा- 35000 की क्षमता, इकट्ठा हो गए 2-3 लाख लोग, चश्मदीद ने बताया कैसे मची भगदड़

अगला लेख