राजस्थान चुनाव में कन्हैयालाल की एंट्री, अमित शाह ने साधा गहलोत सरकार पर निशाना

Webdunia
शुक्रवार, 30 जून 2023 (15:06 IST)
Rajasthan News : केन्द्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने शुक्रवार को राजस्थान में अशोक गहलोत नीत कांग्रेस सरकार पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि अगर उसने दर्जी कन्हैया लाल की हत्या के मामले में विशेष अदालत का गठन किया होता तो दोषी को अभी तक फांसी मिल गई होती।
 
उल्लेखनीय है कि सोशल मीडिया पर इस्लाम का अपमान करने का आरोप लगाकर दो लोगों ने 28 जून को उदयपुर में दर्जी कन्हैया लाल की बेरहमी से हत्या कर दी थी।
 
केन्द्र की प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी नीत सरकार की पिछले नौ साल की उपलब्धियां गिनाने के लक्ष्य से आयोजित रैली में शाह ने कहा कि राजस्थान सरकार ने विशेष अदालत का गठन नहीं किया। वरना अभी तक कन्हैया लाल की हत्या के आरोपियों को फांसी हो गई होती।
 
शाह ने कहा कि मैंने देश भर में यात्रा की है। जो समर्थन मैंने देखा है, उससे यह तय है कि मोदी 300 सीटों के साथ 2024 में प्रधानमंत्री बनने जा रहे हैं। उन्होंने विश्वास जताया कि भाजपा राजस्थान और केंद्र में रिकॉर्ड अंतर से सरकार बनाएगी। राजस्थान में इसी साल विधानसभा चुनाव होने हैं।
 
Edited by : Nrapendra Gupta 

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

J&K में आतंकी हमले को लेकर मल्लिकार्जुन खरगे ने मोदी सरकार पर लगाया यह आरोप

Mumbai Rain : मुंबई ट्रेन सेवाएं प्रभावित, स्कूलों में छुट्टी, 50 उड़ानें रद्द

Realme का AI टेक्नोलॉजी वाला प्रोफेशनल कैमरा स्मार्टफोन, जानिए क्या है खास

PM मणिपुर के हालात को समझें, राहुल बोले- मैंने पीड़ितों का दर्द महसूस किया है

Mahua Moitra : महुआ मोइत्रा मामले में दिल्ली पुलिस ने X को लिखा पत्र, हटाई जा चुकी टिप्पणी का मांगा विवरण

सभी देखें

नवीनतम

West Bengal : पूर्व CJI ललित होंगे कुलपति नियुक्ति समिति के प्रमुख, Supreme Court ने दिया आदेश

Kathua Encounter : कठुआ में सैन्य काफिले पर आतंकी हमला, 5 जवान शहीद, सेना ने हेलीकॉप्टर से उतारे पैरा कमांडो

Uttarakhand : पहाड़ों में बारिश से जनजीवन अस्त-व्यस्त, रामनगर में नाले में बहा बाइक सवार

PM मोदी को व्लादिमीर पुतिन ने सरकारी आवास पर दिया डिनर, जानें दोनों नेताओं के बीच क्या हुई बात

मथुरा में BJP नेता की होटल में संदिग्ध मौत, CCTV में तड़पते दिखे, परिजनों ने लगाया जहर देने का आरोप

अगला लेख
More