Hanuman Chalisa

केजरीवाल ने भ्रष्टाचार के मामले में लालू का भी रिकॉर्ड तोड़ा : कपिल

Webdunia
सोमवार, 26 जून 2017 (15:32 IST)
नई दिल्ली। दिल्ली के कांस्टीट्यूशन क्लब में अन्ना आंदोलन से जुड़े रहे 'इंडिया अगेंस्ट करप्शन' के सैकड़ों कार्यकर्ता जुटे। इस मौके पर आम आदमी पार्टी के बागी विधायक कपिल मिश्रा भी पहुंचे। उन्होंने वहां अरविंद केजरीवाल पर जमकर हमला बोला।

'इंडिया अगेंस्ट करप्शन' के मंच से कपिल मिश्रा बोले कि केजरीवाल सरकार के भ्रष्टाचार पर अब तक 15 से ज्यादा एफआईआर दर्ज हो चुकी है। अब भी जरा भी नैतिकता नहीं दिख रही है। केजरीवाल ने भ्रष्टाचार के मामले में तो लालू यादव का रिकॉर्ड तोड़ दिया।

कपिल मिश्रा ने कहा कि पिछले दिनों चलाए गए मिस्ड कॉल अभियान में 1 लाख 25 हजार लोग जुड़े थे। अब इस समर्थन को सड़कों पर ले जाना है। केजरीवाल के भ्रष्टाचार के पर्चे दिल्लीभर में बांटेंगे और दिल्ली के हर इलाके में पदयात्रा निकालेंगे।

बीजेपी का एजेंट बताए जाने पर कपिल ने केजरीवाल पर तंज कसते हुए कहा कि किसी दिन केजरीवाल अपनी पत्नी सुनीता केजरीवाल को भी बीजेपी का एजेंट न बता दें। कपिल मिश्रा यहीं नही रुके उन्होंने अरविंद केजरीवाल को डाकू खड़क सिंह तक कह डाला।
उन्होंने कहा कि केजरीवाल की नई दिल्ली सीट पर 'इंडिया अगेंस्ट करप्शन' राइट टू रिकॉल करेगी। राइट टू रिकॉल के लिए जुलाई के पहले हफ्ते में होगा जनमत संघर्ष। आखिर में कपिल मिश्रा ने केजरीवाल सरकार को चुनौती देते हुए कहा कि मेरे खिलाफ भ्रष्टाचार का एक भी मामला दिखाएं।

रविवार शाम हुए कार्यकर्ता सम्मेलन में ये तय हुआ कि देशभर से 'इंडिया अगेंस्ट करप्शन' के बैनर तले 10 दिनों में बड़ा संगठन बनाया जाएगा। इस दौरान यह भी तय हुआ कि कपिल मिश्रा जुलाई के पहले हफ्ते से केजरीवाल सरकार के खिलाफ जन जागरण यात्रा शुरू करेंगे।
Show comments

जरूर पढ़ें

नई धमकी! अब दुनिया के इंटरनेट कनेक्शन पर खतरा, आखिर चाहता क्या है ईरान

NEET UG paper Leak में कौन है केमिस्ट्री टीचर 'M Sir', CBI ने किया गिरफ्तार

8000 सैनिक, 16 फाइटर जेट, मध्यस्थता की आड़ में कौनसा गेम खेल रहा Pakistan? US और ईरान के साथ विश्वासघात

मानसून की एंट्री के बीच उत्तर भारत में भीषण गर्मी का टॉर्चर! बांदा सबसे गर्म, इन राज्यों में आंधी-बारिश का अलर्ट

'सड़कें चलने के लिए हैं, नमाज के लिए नहीं': सीएम योगी आदित्यनाथ की सख्त चेतावनी, कहा- प्यार से मानो, वरना दूसरा तरीका भी है

सभी देखें

नवीनतम

Gautam Adani को बड़ी राहत, अमेरिका ने सभी आपराधिक आरोप हटाए, न्यूयॉर्क का चर्चित केस खत्म

पालघर में कंटेनर और ट्रक की टक्कर में 13 बारातियों की मौत, 20 गंभीर रूप से घायल

ईरान ने अमेरिका को भेजा नया प्रस्ताव, ट्रंप ने बुलाई सुरक्षा बैठक, सैन्य कार्रवाई की चेतावनी से बढ़ा तनाव

भारतीय पुरुष हॉकी टीम ने ऑस्ट्रेलिया से की सीरीज बराबर, 6-3 से जीता अंतिम मैच

Premanand Maharaj : प्रेमानंद महाराज की तबीयत बिगड़ी, पदयात्रा अनिश्चितकाल के लिए बंद

अगला लेख