इधर करीना कपूर की डिलीवरी हुई, उधर 'औरंगजेब' और 'बाबर', होने लगा ट्रेंड

Webdunia
रविवार, 21 फ़रवरी 2021 (16:28 IST)
करीना कपूर खान हाल ही में एक बेबी ब्वॉय को जन्म दिया। सैफ अली खान और करीना कपूर खान दूसरी बार पैरेंट्स बने हैं।

सोशल मीडिया पर बॉलीवुड इंडस्ट्री के लोग और सैफ-करीना के फैंस उन्हें बधाई दे रहे हैं। लेकिन कुछ लोग बेबी ब्वॉय के नाम को लेकर सैफ और करीना कपूर खान को ट्रोल कर रहे हैं।

ट्रोल करने की वजह सैफ और करीना के बड़े बेटे का नाम है। जैसा कि हम सभी जानते हैं कि उनके बड़े बेटे का नाम तैमूर अली खान है। सोशल मीडिया पर ट्रोल सैफ और करीना पर तंज कस रहे हैं। उनका कहना है कि इस बेबी का बाबर या औरंगजेब रखना। ट्विटर पर बाबर और औरंगजेब ट्रेंड कर रहा है। कई लोग करीना के बेबी होने की खबर को शेयर करते हुए 'बाबर' और 'औरंगजेब' आ गया, लिख रहे हैं।

दरअसल, साल 2016 के दिसंबर में जब करीना कपूर खान ने पहले बेटे को जन्म दिया, तो उसके नाम को लेकर काफी विवाद हुआ। सैफ और करीना ने बेटे का नाम तैमूर अली खान रखा। ये नाम रखने पर कई संगठनों और धार्मिक संस्थाओं ने इसका विरोध किया। कई लोगों ने इस पर आपत्ति जताई कि इतने बड़े सेलेब्स देश में आक्रमणकारी रहे तैमूर के नाम पर अपने बेटे का नाम कैसे रख सकता है?

कई संगठनों ने इसे लव जिहाद का नाम दिया। कई लोगों का कहना था कि बेटे का नाम हिंदू धर्म के मुताबिक रखना चाहिए था। हालांकि तमाम विवादों के बीच तैमूर ने काफी पॉपुलैरिटी हासिल की। सैफ और करीना ने बेटे का तैमूर नाम के साथ ही पंजीकरण करवाया है।

एक यूजर ने लिखा, करीना कपूर खान और सैफ अली खान के घर नया बेबी आया है, औरंगजेब। वही, एक और यूजर लिखा, भारत के लिबरल गैंग को ज्वाइन करने वाला एक और आ गया.... कोई नाम बता सकता है? पहला नाम तैमूर है और अब औरंगजेब?

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

Marathi row : बिहार आओ, पटक-पटककर मारेंगे, मराठी भाषा विवाद में BJP सांसद निशिकांत दुबे की राज ठाकरे को धमकी

Video : 15 फुट लंबे किंग कोबरा को 6 मिनट में महिला वन अधिकारी ने बचाया, वीडियो देख खड़े हो जाएंगे रोंगटे

Chirag Paswan : बिहार में NDA की परेशानी को क्यों बढ़ा रहे हैं मोदी के 'हनुमान', कानून-व्यवस्था को लेकर नीतीश पर निशाना

Bihar : पूर्णिया में एक ही परिवार के 5 सदस्यों की हत्या, 250 लोगों ने डायन बताकर परिवार को मारा

सऊदी अरब में मृत्युदंड रिकॉर्ड स्तर पर, जानिए कितने लोगों को दी फांसी

सभी देखें

नवीनतम

Marathi Hindi Controversy: फडणवीस का स्पष्टीकरण, रैली के लिए अनुमति दी गई लेकिन मनसे ने विशेष मार्ग पर दिया जोर

UP : अंबेडकरनगर सरकारी आवास से मिले 22.48 लाख रुपए के 100 और 500 के पुराने नोट, ACMO की 11 साल पहले हुई थी मौत, बेड और अटैची से मिलीं नोटों की गड्डियां

Delhi airport बना दुनिया का सबसे 9वां सबसे व्यस्त एयरपोर्ट, अटलांटा हवाई अड्डा शीर्ष स्थान पर

क्यों डरे हुए हैं अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप, घर और बाहर दोनों जगह घिरे

कौन है अर्चिता फुकन? एडल्ट स्टार के साथ तस्वीर ने मचाया बवाल, क्या AI अवतार है 'बेबीडॉल आर्ची'

अगला लेख