कर्नाटक विधानसभा चुनाव, कांग्रेस ने जारी की 124 उम्मीदवारों की पहली लिस्ट

Webdunia
शनिवार, 25 मार्च 2023 (10:27 IST)
नई दिल्ली। कांग्रेस ने कर्नाटक में होने वाले विधानसभा चुनाव के लिए शनिवार को 124 उम्मीदवारों की अपनी पहली सूची जारी की। पूर्व मुख्यमंत्री सिद्धरमैया को वरुणा सीट से चुनावी मैदान में उतारा गया है। प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रमुख डी के शिवकुमार अपने कनकपुरा विधानसभा क्षेत्र से चुनाव लड़ेंगे। निर्वाचन आयोग ने दक्षिणी राज्य में विधानसभा चुनाव के कार्यक्रम की अभी घोषणा नहीं की है। 
 
पार्टी ने पूर्व उपमुख्यमंत्री जी परमेश्वर को कोरातागेरे (एससी) निर्वाचन क्षेत्र से मैदान में उतारा है। पूर्व मंत्री के एच मुनियप्पा और प्रियांक खरगे क्रमशः देवनहल्ली और चितापुर (एससी) से चुनाव लड़ेंगे। प्रियांक कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे के बेटे हैं।
 
 
कर्नाटक विधानसभा चुनाव के लिए अपने उम्मीदवारों की सूची जारी करने वाली कांग्रेस पहली पार्टी है। कर्नाटक में मौजूदा विधानसभा का कार्यकाल मई में समाप्त होगा। उससे पहले राज्य में चुनाव होने हैं।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

महाराष्ट्र में कौनसी पार्टी असली और कौनसी नकली, भ्रमित हुआ मतदाता

Prajwal Revanna : यौन उत्पीड़न मामले में JDS सांसद प्रज्वल रेवन्ना पर एक्शन, पार्टी से कर दिए गए सस्पेंड

क्या इस्लाम न मानने वालों पर शरिया कानून लागू होगा, महिला की याचिका पर केंद्र व केरल सरकार को SC का नोटिस

MP कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी और MLA विक्रांत भूरिया पर पास्को एक्ट में FIR दर्ज

टूड्रो के सामने लगे खालिस्तान जिंदाबाद के नारे, भारत ने राजदूत को किया तलब

कोविशील्ड वैक्सीन लगवाने वालों को साइड इफेक्ट का कितना डर, डॉ. रमन गंगाखेडकर से जानें आपके हर सवाल का जवाब?

Covishield Vaccine से Blood clotting और Heart attack पर क्‍या कहते हैं डॉक्‍टर्स, जानिए कितना है रिस्‍क?

इस्लामाबाद हाई कोर्ट का अहम फैसला, नहीं मिला इमरान के पास गोपनीय दस्तावेज होने का कोई सबूत

पुलिस ने स्कूलों को धमकी को बताया फर्जी, कहा जांच में कुछ नहीं मिला

दिल्ली-NCR के कितने स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी, अब तक क्या एक्शन हुआ?

अगला लेख