दिल्ली में इस्तीफे पर क्या बोले कर्नाटक के सीएम येदियुरप्पा...

Webdunia
शनिवार, 17 जुलाई 2021 (11:54 IST)
नई दिल्ली। कर्नाटक के मुख्यमंत्री बी एस येदियुरप्पा ने अपने इस्तीफे की अटकलों को शनिवार को खारिज करते हुए कहा कि इनमें कोई सच्चाई नहीं है। उन्होंने यह भी कहा कि वह बेंगलुरु लौटने से पहले केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और भाजपा प्रमुख जे पी नड्डा से मुलाकात करेंगे।
 
इस सवाल पर कि क्या उन्होंने इस्तीफा दे दिया, यहां कर्नाटक भवन में येदियुरप्पा ने पत्रकारों से कहा, 'बिल्कुल भी नहीं।' मुख्यमंत्री ने कहा कि अफवाह में कोई सच्चाई नहीं है। येदियुरप्पा भाजपा प्रमुख और केंद्रीय मंत्रियों से मुलाकात करने के बाद शनिवार को बेंगलुरु लौटेंगे। येदियुरप्पा ने शुक्रवार को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी से मुलाकात की थी और कावेरी नदी पर मेकेदतु परियोजना समेत राज्य के लंबित कार्यों पर चर्चा की।
 
यह बैठक ऐसे समय में हुई है जब राजनीतिक हलकों में ये अटकलें लगायी जा रही हैं कि येदियुरप्पा को मुख्यमंत्री पद से हटाया जा रहा है।
 
कर्नाटक भाजपा के कुछ असंतुष्ट नेता येदियुरप्पा और उनके परिवार पर भ्रष्टाचार तथा प्रशासन में हस्तक्षेप के आरोपों को लेकर निशाना साध रहे हैं जिससे पार्टी तथा सरकार की फजीहत हुई है। पार्टी का एक अन्य धड़ा येदियुरप्पा (79) को उनकी उम्र को देखते हुए हटाने की मांग कर रहा है तथा 2023 के विधानसभा चुनावों में मुख्यमंत्री का नया चेहरा पेश करने की जरूरत पर जोर दे रहा है।
 
मंत्रिमंडल में संभावित फेरबदल पर येदियुरप्पा ने प्रधानमंत्री के साथ मुलाकात से पहले कहा था, 'अगर मंत्रिमंडल में फेरदबल या विस्तार पर पार्टी के वरिष्ठ नेताओं के साथ कोई चर्चा होती है तो मैं आपको बताऊंगा।' (भाषा) 
 

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

Israel-Iran Conflict : इजराइल-ईरान में क्यों है तनाव, भयंकर युद्ध हुआ तो भारत पर क्या होगा असर

एयर इंडिया विमान हादसे का क्या कनेक्शन है जगन्नाथ मंदिर और अच्युतानंद महाराज की गादी से

विमान हादसे में तुर्की का तो हाथ नहीं? बाबा रामदेव के बयान से सनसनी

इंसानी गलती या टेक्नीकल फॉल्ट, AI-171 के ब्लैक बॉक्स से सामने आएगा सच, जानिए कैसे खोलते हैं हादसे का राज

डोनाल्ड ट्रंप बोले- ईरान के पास बातचीत का दूसरा मौका, परमाणु समझौता कर तबाही को बचा लो

सभी देखें

नवीनतम

Gold rate today : 1 लाख के पार पहुंचकर गिरा सोना, इतनी गिरीं कीमतें, चांदी भी हुई सस्ती

Aadhaar Card : घर बैठे फ्री में अपडेट होगा आधार कार्ड, नहीं लगाने होंगे सेंटर के चक्कर

भारतीय नागरिकों को बांग्लादेशी बता रही भाजपा, ममता बनर्जी ने लगाया यह आरोप

प्रियंका गांधी के पति रॉबर्ट वाड्रा को ED का समन, पूछताछ के लिए बुलाया

Citroen C3 Sport Edition लॉन्च, जानिए क्या है इस धांसू कार की कीमत

अगला लेख