मंत्री का दावा, लोकसभा चुनाव के बाद देश में होंगे 50 राज्य, पीएम मोदी कर रहे हैं विचार

Webdunia
शुक्रवार, 24 जून 2022 (08:33 IST)
बेलगावी। कर्नाटक के एक मंत्री ने दावा किया कि 2024 के लोकसभा चुनाव के बाद देश में राज्यों की संख्या बढ़कर 50 हो जाएगी और उत्तरी कर्नाटक नए राज्यों में शुमार होगा।
 
कर्नाटक के खाद्य, सिविल आपूर्ति एवं उपभोक्ता मामलों के मंत्री उमेश कट्टी ने कहा, 'प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 2024 के चुनावों के बाद देश में 50 राज्य बनाने का फैसला किया है। मुझे पता चला है कि वह इस पर विचार कर रहे हैं।'
 
उन्होंने कहा कि राज्य को विभाजित करने का विचार अच्छा है क्योंकि पिछले कुछ वर्षों में जनसंख्या का बोझ बढ़ा है।
 
जनसंख्या में वृद्धि के मद्देनजर 50 राज्यों के गठन के विचार का समर्थन करते हुए कट्टी ने कहा, 'कर्नाटक से दो राज्य, उत्तर प्रदेश से चार, महाराष्ट्र से तीन और इसी तरह के अन्य राज्य बनने चाहिए।'
 
कट्टी के बयान पर प्रतिक्रिया देते हुए मुख्यमंत्री बसवराज बोम्मई ने कहा कि उत्तरी कर्नाटक को अलग राज्य का दर्जा देने के लिए सरकार के स्तर पर कोई प्रस्ताव नहीं है।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

स्वाति मालीवाल मामले पर क्या बोलीं प्रियंका गांधी

स्वाति मालीवाल बोलीं- मेरे साथ जो हुआ वो बहुत बुरा था, थप्पड़ मारा गया, केजरीवाल के PA के खिलाफ FIR

iQOO Z9x 5G : लॉन्च हुआ सबसे सस्ता गेमिंग स्मार्टफोन, धांसू फीचर्स

Weather Updates : उत्तर पश्चिम भारत में लू की चेतावनी, दिल्ली में 45 डिग्री पहुंचेगा पारा, कई राज्‍यों में ऑरेंज अलर्ट

घने जंगल में बेफिक्र सो रहा था हाथियों का ये परिवार, IAS ने वीडियो शेयर किया और फिर...

कोवैक्सीन पर उठ रहे सवाल पर BHU के साइंटिस्ट प्रो. ज्ञानेश्वर चौबे के जवाब

स्वाति मालीवाल पिटाई कांड से बढ़ी केजरीवाल की मुश्किल, भाजपा ने मांगा जवाब

live : 30 हजारी कोर्ट पहुंचीं स्वाति मालीवाल, बिभव कुमार NCW का दूसरा नोटिस

सौतेली बहन ने की दो मासूम बहनों की हत्या!

राजगढ़ में EVM को लेकर दिग्विजय सिंह पहुंचे सुप्रीम कोर्ट, 6 विधानसभा क्षेत्रों की SLU लौटने को लेकर उठाए सवाल

अगला लेख