करतारपुर साहिब कॉरिडोर : भारत-पाकिस्तान में बैठक, होगा इन मतभेदों को दूर करने का प्रयास

Webdunia
रविवार, 14 जुलाई 2019 (07:36 IST)
अमृतसर। करतारपुर साहिब कॉरिडोर पर आज रविवार को पाकिस्तान के वाघा बॉर्डर पर भारत और पाकिस्तान के अधिकारी बातचीत के लिए आमने-सामने होंगे। पिछली बैठक 14 मार्च को अटारी यानी भारत की सीमा के अंदर हुई थी।
 
गुरु नानकदेवजी की 550वीं जयंती के लिए दोनों देश इस कॉरिडोर को श्रद्धालुओं के लिए खोलने पर काम रहे हैं, लेकिन अभी भी दोनों देशों के बीच इंफ्रास्ट्रक्चर और यात्रा की शर्तों पर मतभेद कायम हैं।
 
कुछ मतभेद जिन पर आज की मुलाकात में चर्चा होगी, इनमें भारत चाहता है कि दर्शन के लिये कोई फीस नहीं होनी चाहिए। लेकिन पाकिस्तान दर्शन करने वाले श्रद्धालुओं के लिए वीजा की तर्ज पर परमिट देगा जिस पर फीस होगी और खास दिन में यह फीस बढ़ाई भी जा सकेगी। आस्था को देखते हुए भारत श्रद्धालुओं को पैदल जाने की अनुमति चाहता है जबकि पाकिस्तान श्रद्धालुओं को बस में लेकर जाना चाहता है।
 
पाकिस्तान की तरफ से जीरो लाइन पर पुल बनाना चाहिए, लेकिन पाक पुल बनाने को तैयार नहीं है। भारत चाहता है कि 1 या 2 श्रद्धालु जाना चाहे तो जा सके, पाकिस्तान कम से कम 15 लोग का ग्रुप लेकर जाना चाहता है। 
 
भारत चाहता है कि यात्रा सप्ताह के सातों दिन खुली रहे, पाक हफ्ते में कुछ दिन तय करना चाहता है। भारत दिन के 5,000 श्रद्धालुओं और विशेष पर्वों पर 10,000 श्रद्धालुओं की अनुमति चाहता है, लेकिन पाक दिन के सिर्फ 500 से 700 श्रद्धालुओं को अनुमति देने पर अड़ा है। यह बैठक आज सुबह 10 बजे शुरू होगी और करीब 1 बजे तक चलेगी। इसके बाद भारत का प्रतिनिधिमंडल दोपहर 2 बजे पत्रकारों पूरे मामले पर जानकारी देगा।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

Monsoon 2024 : केरल कब तक पहुंचेगा मानसून, IMD ने बताई तारीख

SBI ने FD पर बढ़ाई ब्याज दर, जानिए कितने प्रतिशत की बढ़ोतरी की

राहुल-अखिलेश को लेकर CM योगी का दावा, बोले- जीते तो मिलकर लूटेंगे और हारे तो फिर टूटेंगे

शोध में खुलासा, पिछले 30 वर्षों में लू से सर्वाधिक मौतें भारत में हुईं

300 सीटें जीतने पर अयोध्या में राम मंदिर बना, 400 सीटों पर मथुरा में बनेगा कृष्ण मंदिर

Monsoon 2024 : केरल कब तक पहुंचेगा मानसून, IMD ने बताई तारीख

5 लाख के इनामी भगोड़े अपराधी को NIA ने किया गिरफ्तार

कृष्ण जन्मभूमि मामले में गुरुवार को भी होगी सुनवाई, हिंदू पक्ष ने दी यह दलील...

मनी लॉन्ड्रिंग मामले में झारखंड के मंत्री आलमगीर आलम गिरफ्तार

Krishi Startup : 9 साल में 7000 से ज्‍यादा हुई कृषि स्टार्टअप की संख्या, FAIFA रिपोर्ट में हुआ खुलासा

अगला लेख