कश्मीर में अशांति : केन्या यात्रा बीच में छोड़ स्वदेश लौटे डोभाल

Webdunia
मंगलवार, 12 जुलाई 2016 (08:42 IST)
नई दिल्ली। कश्मीर में अशांति जारी रहने के बीच राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजीत डोभाल अपनी केन्या यात्रा बीच में ही छोड़ कर स्वदेश लौट आए और विश्वास जताया कि घाटी की स्थिति का कोई हल निकल आएगा। वह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ केन्या दौरे पर थे।
 
कश्मीर की स्थिति के मद्देनजर प्रधानमंत्री ने डोभाल को 24 घंटे पहले स्वदेश भेज दिया। डोभाल घाटी के घटनाक्रम का अधिकारियों के साथ नियमित रूप से जायजा ले रहे हैं।
 
कश्मीर की स्थिति के बारे में पूछे जाने पर उन्होंने कहा कि अगर समस्याएं हैं तो उनके हल भी हैं। हम समाधान निकालने को लेकर पूरी तरह से आश्वस्त और समर्थ हैं। डोभाल प्रधानमंत्री की चार अफ्रीकी देशों की यात्रा में उनके साथ गए थे। उन्हें पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार मंगलवार को लौटना था लेकिन एनएसए जल्दी लौट आए।
 
डोभाल ने विशेष ब्यौरा नहीं दिया लेकिन आधिकारिक सूत्रों ने भरोसा जताया कि 72 घंटों में स्थिति पर नियंत्रण पा लिया जाएगा।
 
एक सरकारी अधिकारी ने कहा कि कश्मीर के लोग कानून का पालन करने वाले और पूरी तरह से आतंकवाद के खिलाफ हैं। वे शांति, खुशहाली और विकास में भरोसा करते हैं। सरकारी सूत्रों ने साथ ही जोर दिया कि जो लोग हथियार लेकर नागरिकों या सुरक्षा बलों को निशाना बनाते हैं, उनके साथ सख्ती से निपटा जाएगा।
 
सुरक्षाबलों के साथ मुठभेड़ में हिजबुल मुजाहिदीन के कमांडर बुरहान वानी के मारे जाने के बाद कश्मीर में हिंसक प्रदर्शन हुए हैं। (भाषा) 
Show comments

Reels पर तकरार, क्यों लोगों में बढ़ रहा है हर जगह वीडियो बनाने का बुखार?

क्या है 3F का संकट, ऐसा कहकर किस पर निशाना साधा विदेश मंत्री जयशंकर ने

कौन हैं स्‍वाति मालीवाल, कैसे आप पार्टी के लिए बनी मुसीबत, पिता पर लगाए थे यौन शौषण के आरोप?

रायबरेली में सोनिया गांधी की भावुक अपील, आपको अपना बेटा सौंप रही हूं

कांग्रेस, सपा सत्ता में आई तो राम मंदिर पर बुलडोजर चलाएंगी

भाजपा मुख्‍यालय जाएंगे केजरीवाल, कहा- सबको जेल भेजने की साजिश

Weather Update : केरल में भारी बारिश की चेतावनी, कुछ जिलों में रेड अलर्ट जारी

Swati Maliwal Assault Case : विभव कुमार को तीस हजारी कोर्ट से बड़ा झटका, खारिज की अग्रिम जमानत याचिका

उत्तर प्रदेश का अपमान करने का मोदी का आरोप एक घटिया रणनीति : एमके स्टालिन

असम के सिल्चर में इंस्टीट्यूट में भीषण आग में कई बच्चे फंसे

अगला लेख