Hanuman Chalisa

बीटेक की पढ़ाई कर रहे 3 कश्मीरी छात्र AK47 समेत गिरफ्तार, आतंकी संगठन से संबंध

Webdunia
बुधवार, 10 अक्टूबर 2018 (17:28 IST)
चंडीगढ़/जालंधर। पंजाब पुलिस तथा जम्मू कश्मीर के स्पेशल ऑपरेशन ग्रुप (एसओजी) ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए जालंधर स्थित एक शिक्षण संस्थान के छात्रावास से बुधवार सुबह तीन छात्रों को गिरफ्तार कर इनके कब्जे से एक एके-47 रायफल, एक पिस्तौल और गोला-बारूद बरामद किया।


राज्य के पुलिस महानिदेशक सुरेश अरोड़ा ने एक बयान में कहा कि गिरफ्तार छात्रों की शिनाख्त जम्मू-कश्मीर निवासी जाहिद गुलजार, मोहम्मद इदरीस शाह उर्फ नदीम, यूसुफ रफीक बट के रूप में की गई है। ये तीनों जम्मू-कश्मीर में सक्रिय आतंकी संगठन अंसार गजवत उल हिंद (एजीएच) से संबद्ध थे। तीनों युवक जालंधर के बाहरी क्षेत्र में स्थित सीटी इंस्टीट्यूट ऑफ इंजीनियरिंग एंड मैनेजमेंट टेक्नोलॉजी के बी.टेक (सिविल) के द्वितीय वर्ष के छात्र थे।

उल्लेखनीय है कि आतंकी संगठन से जुड़े इन युवकों की हथियारों समेत ऐसे समय गिरफ्तारी हुई है जब राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ प्रमुख मोहन भागवत संगठन के प्रचारकों से मंत्रणा करने हेतु गत सोमवार रात से ही जालंधर में मौजूद हैं। इसे सरसंघ चालक मोहन भागवत की सुरक्षा से भी जोड़कर देखा जा रहा है।

उन्होंने बताया कि यह कार्रवाई जम्मू कश्मीर और पंजाब में सक्रिय विभिन्न आतंकी संगठनों और इसके सदस्यों के बारे में प्राप्त गुप्त सूचनाओं के आधार पर की गई। इस संबंध में जालंधर के सदर थाने में विभिन्न आपराधिक धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है तथा गिरफ्तार युवकों से पूछताछ कर इनके नेटवर्क और षड्‍यंत्र का पता लगाने के लिए आगे जांच की जा रही है।

अरोड़ा के अनुसार, एजीएच के आतंकियों की गिरफ्तारी और इनसे हथियारों की बरादमगी से इस बात के साफ संकेत हैं कि पाकिस्तान की गुप्तचार संस्था आईएसआई ने देश के पश्चिमी सीमांत क्षेत्र में भी आतंक का प्रसार शुरू कर दिया है।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

Gold : इतना सस्ता हुआ सोना, क्या आगे और गिरेंगी कीमतें

ट्रंप का Abraham Accord आखिर क्या है? पाकिस्तान में क्यों मचा सियासी तूफान

HMD Vibe 2 5G : AI फीचर्स और 6000mAh बैटरी से मचाएगा धमाल मचाएगा सस्ता स्मार्टफोन

अवैध घुसपैठ पर कैसे काम करेगा हाईपावर्ड डेमोग्राफी मिशन, गृह मंत्री शाह के सीमाओं के 15 KM दायरे में जीरो टॉलरेंस के निर्देश

ट्रंप के जाल में फंसे मुनीर, लश्कर की खुली चेतावनी, पाकिस्तान में भड़क सकता है गृहयुद्ध

सभी देखें

नवीनतम

बकरीद पर कुर्बान होने वाला था 700 किलो का 'डोनाल्ड ट्रंप', ऐन वक्त पर ऐसे बची जान

"उन्हें उड़ा देंगे..." ओमान को ट्रंप की सीधी धमकी, 48 घंटे में ईरान पर दूसरा हमला और लेबनान में भी छिड़ा महायुद्ध!

अफगानिस्तान में संकटों के बीच महिलाओं पर बढ़ती हिंसा

LIVE: CM सिद्धारमैया ने बुलाई ब्रेकफास्ट बैठक, आज दे सकते हैं इस्तीफा

यूएस-ईरान तनाव: 'समझौता नहीं हुआ तो सैन्य कार्रवाई', राष्ट्रपति ट्रंप की कैबिनेट बैठक में बड़ी चेतावनी

अगला लेख