Hanuman Chalisa

कठुआ आरोपियों ने खुद को बताया बेकसूर, नार्को टेस्ट की मांग की

Webdunia
सोमवार, 16 अप्रैल 2018 (13:30 IST)
कठुआ (जम्मू-कश्मीर)। कठुआ में एक बच्ची के साथ बलात्कार कर उसकी हत्या करने के मामले में आरोपी आठ लोगों ने आज खुद को बेकसूर बताते हुए जिला एवं सत्र न्यायाधीश से नार्को टेस्ट कराने की मांग की। मामले में यहां सुनवाई शुरू होने के बाद जिला एवं सत्र न्यायाधीश ने राज्य अपराध शाखा से आरोपियों को आरोप-पत्र की प्रतियां देने का आदेश दिया और अगली सुनवाई की तारीख 28 अप्रैल तय की।

आठ आरोपियों में एक नाबालिग और उसे भी गिरफ्तार किया गया है। उसने एक न्यायिक मजिस्ट्रेट के समक्ष जमानत का आवेदन दिया है जिस पर आज सुनवाई की जाएगी।  अल्पसंख्यक घुमंतू समुदाय की एक बच्ची का कथित तौर पर अपहरण कर उसे कठुआ जिले के एक गांव के एक छोटे से मंदिर में करीब एक सप्ताह तक रखा गया। इस दौरान उसे बेहोश रखा गया और हत्या करने से पहले उसका यौन उत्पीड़न किया गया। मामला इस साल जनवरी का है।

अपराध शाखा द्वारा दायर आरोप-पत्र के अनुसार बच्ची का अपहरण, बलात्कार और हत्या अल्पसंख्यक घुमंतू समुदायों को क्षेत्र से हटाने के लिए रची गई एक सोची समझी-साजिश थी। मंदिर ‘देवीस्थान’ के रखवाले को मामले में मुख्य साजिशकर्ता बताया गया है। (भाषा)

सम्बंधित जानकारी

Gold : इतना सस्ता हुआ सोना, क्या आगे और गिरेंगी कीमतें

ट्रंप का Abraham Accord आखिर क्या है? पाकिस्तान में क्यों मचा सियासी तूफान

HMD Vibe 2 5G : AI फीचर्स और 6000mAh बैटरी से मचाएगा धमाल मचाएगा सस्ता स्मार्टफोन

अवैध घुसपैठ पर कैसे काम करेगा हाईपावर्ड डेमोग्राफी मिशन, गृह मंत्री शाह के सीमाओं के 15 KM दायरे में जीरो टॉलरेंस के निर्देश

ट्रंप के जाल में फंसे मुनीर, लश्कर की खुली चेतावनी, पाकिस्तान में भड़क सकता है गृहयुद्ध

Iran US peace : ईरान-अमेरिका शांति समझौते पर बड़ा विवाद, ट्रंप प्रशासन ने ईरानी मीडिया की रिपोर्ट को बताया फर्जी

Safety Tips : भीषण गर्मी में स्मार्टफोन बन सकता आग गोला! ओवरहीटिंग से बचाने के लिए अपनाएं ये आसान टिप्स

बालवाटिका से बदल रही यूपी में बुनियादी शिक्षा की तस्वीर

विजय ने PM मोदी से क्यों की मुलाकात, दोनों में आखिर क्या हुई बात, किस मुद्दे का तमिलनाडु के CM ने किया विरोध

अहमदाबाद में इबोला वायरस का पहला संदिग्ध मामला, अफ्रीका से आए मरीज को किया आइसोलेट, 11 अन्य लोग निगरानी में

अगला लेख