म्यांमार बॉर्डर पर स्थिति चिंताजनक, 416 सैन्यकर्मी भारत में घुस आए थे, आर्मी चीफ बोले- हालात पर हमारी नजर

वेबदुनिया न्यूज डेस्क
गुरुवार, 11 जनवरी 2024 (22:17 IST)
मणिपुर में प्रवेश करने का प्रयास
भारतीय सेना की नजर
म्यांमार में सरकार का विरोध
 
सेना प्रमुख जनरल मनोज पांडे ने बड़ा खुलासा किया है। उन्होंने कहा है कि म्यामांर के सशस्त्र जातीय समूहों और सरकारी बलों के बीच लड़ाई से उत्पन्न स्थिति के मद्देनजर वहां के लगभग 416 सैनिक भारत में आ गए थे। उन्होंने कहा कि भारतीय सेना घटनाक्रम पर 'बारीकी से नजर' रख रही है।
 
सेना दिवस से पहले एक प्रेस कॉन्फेंस में कहा कि जनरल पांडे ने भारत-म्यामांर सीमा के पास की स्थिति को 'चिंताजनक' बताया और कुछ विद्रोही समूह उस देश के सीमांत क्षेत्र में दबाव महसूस कर रहे हैं और मणिपुर में प्रवेश करने का प्रयास कर रहे हैं।
 
उन्होंने कहा कि भारत-म्यामांर सीमा पर स्थिति पर हम करीबी नजर रख रहे हैं। अधिकारियों ने कहा कि म्यामांर के सभी 416 सैन्य कर्मियों को वापस भेजा जा चुका है।
 
कथित तौर पर जुंटा (सैन्य सरकार) विरोधी समूहों ने भारत के साथ म्यामांर की सीमा के पास कई प्रमुख शहरों, सैन्य ठिकानों पर नियंत्रण कर लिया है और अस्थिर स्थिति ने म्यामांर के कई नागरिकों को मिजोरम में शरण लेने के लिए मजबूर किया है।
 
उन्होंने कहा कि वे (भारत-म्यामां सीमा पर स्थिति) हमारे लिए चिंता का विषय है। आप पिछले कुछ महीनों में म्यामांर सेना और जातीय सशस्त्र संगठनों तथा पीडीएफ (पीपुल्स डिफेंस फोर्सेज) की गतिविधियों से अवगत हैं।
 
जनरल पांडे ने कहा कि भारत-म्यामांर सीमा पर स्थिति चिंताजनक है क्योंकि कुछ विद्रोही समूह भी हैं, जो दबाव महसूस कर रहे हैं और अब मणिपुर राज्य में सीमा के हमारी ओर आने का प्रयास कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि मणिपुर की स्थिति के साथ मिलकर हम इस पर कड़ी नजर रख रहे हैं। भाषा

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

केन्द्रीय कर्मचारियों और पेंशनरों के लिए खुशखबरी, केन्द्र सरकार ने बढ़ाया डीए

नासिक कुंभ के नाम को लेकर अखाड़ों में मतभेद, जानिए कब शुरू होगा मेला

ATM से अतिरिक्त निकासी पर शुल्क बढ़ा, जानिए कब से लागू होंगे यह charges

यूक्रेन के साथ युद्ध रोकने के लिए रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन की पेशकश, NATO को दी चेतावनी

ईद पर मुंबई में विस्फोट और दंगों की चेतावनी, सुरक्षा बढ़ाई गई

सभी देखें

नवीनतम

विक्रम सम्वत् : प्रकृति के संरक्षण, संवर्धन और विकास का उत्सव

किस मुद्दे का राहुल गांधी ने किया विरोध, PM मोदी को लिखा पत्र

आतंकियों से खतरा, वैष्णो देवी में नवरात्रों पर सुरक्षा प्रबंध चाक चौबंद का दावा

1 अप्रैल से पूरे UP में चलेगा यह विशेष अभियान, CM योगी ने दिए निर्देश

‘कैश एट जज डोर’ मामले में 17 साल बाद आया फैसला, पूर्व हाईकोर्ट जस्टिस निर्मल यादव बरी

अगला लेख