तिहाड़ जेल में पढ़ने के लिए How Prime Minister decide समेत ये 3 किताबें केजरीवाल ने मांगी

वेबदुनिया न्यूज डेस्क
सोमवार, 1 अप्रैल 2024 (13:26 IST)
arvind kejariwal in Tihad jail: दिल्‍ली के सीएम अरविंद केजरीवाल ईडी की गिरफ्त में हैं। आज केजरीवाल की पेश थी, जिसमें ईडी ने कोर्ट से 15 दिनों की रिमांड मांगी थी। ईडी को रिमांड मिल गई है। अब 15 अप्रैल तक अरविंद केजरीवाल को तिहाड़ जेल में रहना होगा।  सोमवार को राउज एवेन्यू कोर्ट में विशेष न्यायाधीश कावेरी बावेजा के सामने केजरीवाल को पेश किया गया था। 

बता दें कि जेल भेजने से पहले केजरीवाल ने पढने के तीन किताबों की मांग की है। जो तीन किताबें केजरीवाल ने मांगी है उनमें रामायण, गीता और नीरजा चौधरी की 'हाउ प्राइम मिनिस्टर्स डिसाइड', (How Prime Minister decide) शामिल हैं।

ये अच्‍छा नहीं है पीएम : दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को आज राउज एवेन्यू कोर्ट ने 15 दिन की न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया है। अब केजरीवाल दिल्ली की तिहाड़ जेल (Tihar Jail) में रहेंगे। अपना समय काटने के लिए केजरीवाल ने कोर्ट में पेशी के दौरान जेल में तीन किताब उपलब्ध कराए जाने की मांग की है। इसमें उन्होंने रामायण, महाभारत और नीरजा चौधरी की ‘हाउ प्राइम मिनिस्टर्स डिसाइड’ मांगी है। इसी दौरान केजरीवाल ने कहा, ‘प्रधानमंत्री जो कर रहे हैं वो देश के लिए अच्छा नहीं है’

क्‍या है तीनों किताबों की खासियत : बता दें कि रामायण हिन्‍दू धर्म का सबसे पवित्र ग्रंथ है। इसमें राम की जीवन-यात्रा और उनके मर्यादा वाले चरित्र का विवरण है। यह महर्षि वाल्मीकि द्वारा रचित संस्कृत महाकाव्य है। महर्षि वाल्मीकि को ‘आदिकवि’ भी कहा जाता है।

गीता : गीता हिंदुओं का सबसे बडा उपदेश है। इसमें भगवान कृष्‍ण और अर्जुन के बीच जीवन दर्शन, सत्‍य असत्‍य, धर्म और अधर्म को लेकर उपदेश दर्ज है। इस ग्रंथ में कौरव और पांडव राजकुमारों के बीच सत्‍ता और उत्‍तराधिकार के लिए होने वाले युद्ध का विवरण है।

हाउ प्राइम मिनिस्टर्स डिसाइड : हाउ प्राइम मिनिस्टर्स डिसाइड नीरजा चौधरी की किताब है। इस किताब में भारत के पूर्व प्रधानमंत्रियों द्वारा लिए गए फैसलों का जिक्र है।

जेल ले जाने से पहले मेडिकल : अरविंद केजरीवाल को कोर्ट से जेल अभिरक्षा वाहनी जेल वैन से तिहाड़ जेल ले जाया जाएगा। जेल ले जाने से पहले मेडिकल भी करवाया जा सकता है। जेल वैन में करीब 10 अधिकारियों की देखरेख के साथ अरविंद केजरीवाल को तिहाड जेल ले जाया जाएगा।
Edited by Navin Rangiyal

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

OperationShield के तहत 6 राज्यों में हुई मॉक ड्रिल, पाकिस्‍तान में मची खलबली

सीएम योगी जी तो पॉवरफुल हैं ही, CJI बीआर गवई ने क्यों कही यह बात

Indus Water Treaty स्थगन पर पाकिस्तान की बिलबिलाहट, गिड़गिड़ा रहे शाहबाज को भारत ने दिखाया आईना

Operation Sindoor : क्या पाकिस्तान ने गिराए भारत के 6 फाइटर जेट, सवाल का CDS अनिल चौहान ने दिया जवाब

Covid-19 : देश में पिछले 24 घंटे में Corona Virus से 7 लोगों की मौत, मरीजों की संख्या 2700 के पार, 4 नए वैरिएंट मिले

सभी देखें

नवीनतम

तेज प्रताप ने लालू यादव को लेकर क्या कहा, किसे बताया जयचंद जैसा लालची?

LIVE: अमित शाह के बंगाल दौरे का दूसरा दिन, विवेकानंद की जन्मस्थली भी जाएंगे

देश में 9 दिन में बढ़े 3138 कोरोना मरीज, किस राज्य में कितने मरीज?

उत्तर सिक्किम में भारी बारिश और भूस्खलन, 1500 पर्यटक फंसे

कर्नाटक में प्री मानसून बारिश ने तोड़ा 125 साल का रिकॉर्ड, 2 माह में गई 71 की जान

अगला लेख