केजरीवाल का नया दांव, अंबेडकर को लेकर नीतीश और नायडू को लिखा खत

वेबदुनिया न्यूज डेस्क
गुरुवार, 19 दिसंबर 2024 (15:23 IST)
Arvind Kejriwal letter to Naidu and Nitish: डॉ. अंबेडकर पर सत्ता पक्ष और विपक्ष के बीच चल रही बहस के बीच दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री अरविन्द केजरीवाल ने बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री चंद्रबाबू को चिट्‍ठी लिखकर कहा है कि बाबा साहब अंबेडकर को चाहने वाले भाजपा का समर्थन नहीं कर सकते, लोग चाहते हैं कि आप इस मसले पर गहराई से विचार करें। 
 
आप गंभीरता से विचार करें : केजरीवाल ने ‘एक्स’ पर पत्र साझा करते हुए कहा कि लोगों को लगता है कि जो लोग आंबेडकर से प्यार करते हैं वे उस भाजपा का समर्थन नहीं कर सकते जिसने भारत के संविधान के निर्माता का 'अपमान' किया, ऐसे में कुमार और नायडू को इस पर गंभीरता से विचार करना चाहिए। केजरीवाल ने दोनों नेताओं को लिखे पत्र में कहा कि बाबासाहेब के बारे में शाह की टिप्पणी न केवल अपमानजनक है, बल्कि उनके और संविधान के प्रति भाजपा के दृष्टिकोण को भी उजागर करती है। ALSO READ: Amit shah : अमित शाह को तत्काल बर्खास्त करें PM मोदी, आंबेडकर के अपमान पर भड़के कांग्रेस अध्यक्ष खरगे
 
केजरीवाल ने कहा कि संसद में बाबा साहेब के बारे में शाह के बयान ने पूरे देश को स्तब्ध कर दिया है। उनकी यह टिप्पणी कि 'आजकल आंबेडकर-आंबेडकर का जाप करना एक फैशन बन गया है' न केवल अपमानजनक है बल्कि यह बाबा साहेब और हमारे संविधान के प्रति भाजपा के दृष्टिकोण को भी उजागर करती है।
<

बीजेपी ने संसद में बाबा साहेब का अपमान किया है। लोगों को लगता है कि बाबा साहेब को चाहने वाले बीजेपी का समर्थन नहीं कर सकते। आप भी इस पर विचार करें।

श्री नीतीश कुमार जी को मेरा पत्र। pic.twitter.com/YLd7lXrqmn

— Arvind Kejriwal (@ArvindKejriwal) December 19, 2024 >
भाजपा कैसे कर सकती है ऐसी हिम्मत : बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की जनता दल (यूनाइटेड) और आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री नायडू की तेलुगू देशम पार्टी (तेदेपा) केंद्र में भाजपा के नेतृत्व वाले सत्तारूढ़ राजग के घटक हैं। केजरीवाल ने कहा कि भाजपा संविधान निर्माता और कमजोर वर्ग के लोगों के अधिकारों के समर्थक बाबा साहेब के खिलाफ ऐसी टिप्पणी करने की हिम्मत कैसे कर सकती है? इससे देश भर में लाखों लोगों की भावनाएं आहत हुई हैं। ALSO READ: आंबेडकर का अपमान नहीं सहेगा देश, राहुल गांधी ने की गृहमंत्री से माफी की मांग
 
उन्होंने पत्र में लिखा कि बाबा साहब सिर्फ एक नेता नहीं बल्कि हमारे देश की आत्मा हैं। भाजपा के इस बयान के बाद लोगों को उम्मीद है कि आप भी इस मुद्दे पर गहराई से विचार करेंगे।
Edited by: Vrijendra Singh Jhala 

सम्बंधित जानकारी

Show comments

stampede : बेंगलुरु में भगदड़ की घटना में 11 की मौत, PM मोदी ने जताया दुख, खरगे बोले- हादसा दुर्भाग्यपूर्ण

क्या आपका 500 रुपए का नोट नकली तो नहीं? इस तरह पहचानें Fake currency

Stampede : चिन्नास्वामी स्टेडियम में अंदर RCB का जश्न, बाहर लोगों की भगदड़, फोटो खिंचवाने में लगे थे कांग्रेस नेता, BJP ने लगाया आरोप

यादव के बेटे तेज प्रताप के 'जयचंद' जिक्र का क्या है मतलब, जानें क्यों गद्दारों को कहा जाता है 'जयचंद'

राहुल गांधी का लंगड़े घोड़े वाला बयान कमलनाथ, दिग्विजय की सियासत से रिटायरमेंट का संकेत?

ओडिशा के अस्पताल में भारी लापरवाही, 6 मरीजों की मौत, सरकार ने दिए जांच के आदेश

बेंगलुरु हादसे पर विराट कोहली बोले- मैं टूट गया हूं, मेरे पास कहने को शब्द नहीं हैं...

Dollar Vs Rupee : डॉलर के मुकाबले रुपया टूटा, जानिए कितनी हुई गिरावट...

पंजाब में मादक पदार्थ के खिलाफ अभियान, अब तक 15500 तस्कर गिरफ्तार, 9087 FIR दर्ज

Bengaluru Stampede : 11 लोगों की मौत का जिम्मेदार कौन? CM सिद्धारमैया ने कहा- 35000 की क्षमता, इकट्ठा हो गए 2-3 लाख लोग, चश्मदीद ने बताया कैसे मची भगदड़

अगला लेख