प्रियंका गांधी बोलीं, अमित शाह की खाल बचाने के लिए साजिश

वेबदुनिया न्यूज डेस्क
गुरुवार, 19 दिसंबर 2024 (15:17 IST)
नई दिल्ली। कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने राहुल गांधी द्वारा धक्का-मुक्की करने संबंधी भारतीय जनता पार्टी के आरोपों को खारिज करते हुए गुरुवार को दावा किया कि यह सब गृह मत्री अमित शाह की खाल बचाने के लिए रची गई साजिश है। उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा सांसदों ने गुंडागर्दी की और राज्यसभा में नेता प्रतिपक्ष मल्लिकार्जुन खरगे को धक्का मारकर नीचे गिरा दिया।
 
प्रियंका गांधी ने संसद परिसर में संवाददाताओं से कहा कि राहुल जी आंबेडकर की तस्वीर लेकर और जय भीम के नारे लगाते हुए संसद में जा रहे थे। उन्हें संसद में जाने से किसने रोका? हम कई दिनों से विरोध प्रदर्शन कर रहे थे, लेकिन किसी को नहीं रोका।
 
उन्होंने दावा किया कि सिर्फ अमित शाह जी की खाल बचाने के लिए यह साजिश रची गयी है कि भैया (राहुल) ने किसी को धक्का मारा है। मेरी आंखों के सामने खरगे जी को धक्का मारकर जमीन पर गिरा दिया गया। इसके बाद माकपा के एक सांसद को धक्के मारकर उनके ऊपर गिरा दिया गया।
 
प्रियंका गांधी ने भाजपा नेताओं को चुनौती दी कि अगर वे बाबासाहेब आंबेडकर का सम्मान करते हैं तो जय भीम का नारा लगाकर दिखाएं। कांग्रेस नेता ने कहा कि अगर देश को कोई भ्रम था तो वो अब दूर हो जाना चाहिए कि ये लोग संविधान की रक्षा करेंगे। इनकी असली भावना अमित शाह के मुंह से निकल गई है।
 
उल्लेखनीय है कि लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी पर आरोप लगा है कि उन्होंने भाजपा के दो सांसदों प्रताप चंद्र सारंगी और मुकेश राजपूत को धक्का मारा। उनके धक्के के बाद दोनों अस्पताल पहुंच गए। इस मामले में सत्ता पक्ष और विपक्ष आमने सामने नजर आ रहे हैं। 
edited by : Nrapendra Gupta 

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

Malegaon blast : मोदी, योगी का नाम लेने के लिए टॉर्चर किया, साध्वी प्रज्ञा का बड़ा खुलासा

Rahul Gandhi : राहुल गांधी को अरुण जेटली की धमकी का क्या है सच, बेटा बोला- उनका निधन तो 2019 में हो गया था

Prajwal Revanna : युवा सांसद बन बटोरी थीं सुर्खियां, 50 महिलाओं के साथ बलात्कार के आरोप, ऐसे हुआ प्रज्वल रेवन्ना कांड का खुलासा

लोकसभा चुनाव में धांधली नहीं होती तो मोदी पीएम भी नहीं होते, राहुल ने सीटों का आंकड़ा भी दिया

राजनाथ की राहुल को चुनौती, फोड़ दो सबूतों का एटम बम

सभी देखें

नवीनतम

एशिया कप में भारत-पाकिस्तान का मैच भावनाओं का मजाक : आदित्य ठाकरे

भाजपा का पलटवार, तेजस्वी यादव ने 2 मतदाता पहचान पत्र रखकर अपराध किया

आर्मी अधिकारी ने स्पाइस जेट के 4 कर्मचारियों को पीटा, एक की रीढ़ की हड्‍डी टूटी

नितिन गडकरी के घर को उड़ाने की धमकी, कुछ ही घंटों में आरोपी गिरफ्‍तार

यूपी के गोंडा में दर्दनाक हादसा, सरयू नहर में गिरी SUV, 11 श्रद्धालुओं की मौत

अगला लेख