केजरीवाल बोले- 40 विधायकों को भाजपा ने की 800 करोड़ की पेशकश, कहां से आया इतना पैसा?

Webdunia
गुरुवार, 25 अगस्त 2022 (14:31 IST)
नई दिल्ली। दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने गुरुवार को उन 800 करोड़ रुपए के स्रोत पर सवाल उठाया जिनकी  पेशकश भाजपा की ओर से आप के 40 विधायकों को पाला बदलने के लिए की गई है।
 
अपने आवास पर ‘आप’ के विधायकों की बैठक के बाद केजरीवाल अपने विधायकों के साथ भाजपा के ‘ऑपरेशन लोटस’ की विफलता की प्रार्थना करने के लिए राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के समाधि स्थल राजघाट गए।
 
 
उन्होंने दावा किया कि सीबीआई के छापे के एक दिन बाद, भाजपा ने सिसोदिया से संपर्क किया और उन्हें मुख्यमंत्री पद की पेशकश की और उनसे केजरीवाल को धोखा देने को कहा।
 
‘आप’ प्रमुख ने कहा कि भाग्यवान हूं कि मेरे पास मनीष सिसोदिया हैं जिन्हें मुख्यमंत्री पद की कोई लालसा नहीं है। लोगों ने दिल्ली में एक कट्टर ईमानदार सरकार चुनी है, जो उनके साथ विश्वासघात नहीं करेगी।
 
उन्होंने आरोप लगाया कि उसके दिल्ली के 40 विधायकों को भाजपा ने निशाना बनाया है और उन्हें पाला बदलने के लिए 20-20 करोड़ रुपए की पेशकश की गई है जबकि सभी 62 विधायक पार्टी के साथ हैं।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

Monsoon 2024 : केरल कब तक पहुंचेगा मानसून, IMD ने बताई तारीख

SBI ने FD पर बढ़ाई ब्याज दर, जानिए कितने प्रतिशत की बढ़ोतरी की

राहुल-अखिलेश को लेकर CM योगी का दावा, बोले- जीते तो मिलकर लूटेंगे और हारे तो फिर टूटेंगे

शोध में खुलासा, पिछले 30 वर्षों में लू से सर्वाधिक मौतें भारत में हुईं

300 सीटें जीतने पर अयोध्या में राम मंदिर बना, 400 सीटों पर मथुरा में बनेगा कृष्ण मंदिर

कृष्ण जन्मभूमि मामले में गुरुवार को भी होगी सुनवाई, हिंदू पक्ष ने दी यह दलील...

Monsoon 2024 : केरल कब तक पहुंचेगा मानसून, IMD ने बताई तारीख

मनी लॉन्ड्रिंग मामले में झारखंड के मंत्री आलमगीर आलम गिरफ्तार

Krishi Startup : 9 साल में 7000 से ज्‍यादा हुई कृषि स्टार्टअप की संख्या, FAIFA रिपोर्ट में हुआ खुलासा

महाराष्ट्र में PM मोदी बोले- बजट का 15% अल्पसंख्यकों पर खर्च करना चाहती थी कांग्रेस

अगला लेख