केजरीवाल बोले, विनाश का मॉडल अपना रही है भाजपा

Webdunia
शनिवार, 9 मार्च 2024 (15:27 IST)
नई दिल्ली। दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने शनिवार को कहा कि राष्ट्रीय राजधानी में आम आदमी पार्टी की सरकार विकास के मॉडल पर काम कर रही है जबकि भाजपा विपक्षी दलों को खत्म कर तथा उनकी सरकारों को गिराकर विनाश का मॉडल अपना रही है।

उन्होंने दिल्ली विधानसभा में कहा कि सुप्रीम कोर्ट ने इलेक्टोरल बोर्ड की लिस्ट मांगी तो ये बता ही नहीं रहे हैं। ये इलेक्टोरल बॉन्ड के पैसे से 25-50 Crore में विधायक खरीद कर सरकारें गिरा देते हैं। अब हिमाचल प्रदेश की सरकार गिराने जा रहे हैं। भाजपा चुनाव जीतती नहीं हैं, ये सरकार गिराते हैं। यह कहते हैं कि मोदी नहीं तो कौन? जब सबको ही जेल में डाल दोगे तो सामने बचेगा ही कौन? 
 
 
केजरीवाल ने पूर्व उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया को भी याद किया, जो वर्तमान में आबकारी नीति से संबंधित मामले में जेल में बंद हैं। उन्होंने कहा कि मुझे उम्मीद है कि अगले साल वह (सिसोदिया) विधानसभा में बजट पेश करेंगे।’’
 
केजरीवाल ने समाज के हर वर्ग का ख्याल रखने वाला शानदार बजट पेश करने के लिए वित्त मंत्री आतिशी की भी सराहना की।
 
मुख्यमंत्री ने भाजपा पर निशाना साधते हुए कहा कि पार्टी मई 2014 में भारी जनादेश के साथ केंद्र में सत्ता में आई थी लेकिन उसने प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) और केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (सीबीआई) का इस्तेमाल कर विपक्षी दलों को निशाना बनाकर विनाश का मॉडल अपनाया।
 
केजरीवाल ने भाजपा पर दिल्ली सरकार को गिराने के लिए उनकी पार्टी के विधायकों को तोड़ने और उनकी सरकार द्वारा किए जा रहे अच्छे कार्यों को रोकने का आरोप लगाया।
 
उन्होंने यह भी दावा किया कि भाजपा, आम आदमी पार्टी को खत्म करना चाहती है और उन्हें जेल भेजने की योजना बनाई जा रही है।
Edited by : Nrapendra Gupta 

सम्बंधित जानकारी

Show comments

Monsoon Update 2024 : केरल-पूर्वोत्तर में एक साथ पहुंचा मानसून, UP-बिहार समेत इन राज्यों में समय से पहले होगी झमाझम बारिश

Lok Sabha Elections : चुनाव प्रचार में राहुल से आगे रहीं प्रियंका गांधी, जानिए किसने कितनी की जनसभाएं

6,999 रुपए में लॉन्च हुआ 50MP कैमरा और 5000mAh बैटरी वाला धांसू स्मार्टफोन

धरती क्‍यों बनी आग की भट्टी, दुनिया में 50 करोड़ लोग होंगे प्रभावित, हर साल 4.5% गिरेगी भारत की GDP

PM मोदी का दावा, 4 जून के बाद देश में बहुत बड़ा राजनीतिक भूचाल आएगा

Weather Update : दिल्ली में नहीं मिल रही गर्मी से राहत, पारा फिर 45 के पार

Weather Update : असम में बाढ़ की स्थिति गंभीर, 42 हजार से ज्‍यादा लोग प्रभावित

Monsoon Update 2024 : केरल-पूर्वोत्तर में एक साथ पहुंचा मानसून, UP-बिहार समेत इन राज्यों में समय से पहले होगी झमाझम बारिश

जम्मू-कश्मीर बस हादसे पर CM योगी ने जताया दु:ख, मृतकों के परिजनों को 2-2 लाख की सहायता

भारत में गिरफ्तार चारों श्रीलंकाई संदिग्धों को लेकर श्रीलंका सरकार ने दिया यह जवाब

अगला लेख