CM केजरीवाल ने बताया, कितना मुश्किल था दिल्ली की वायु गुणवत्ता सुधारना

Webdunia
शनिवार, 1 जुलाई 2023 (15:37 IST)
Delhi News : दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल (Arvind Kejriwal) ने शनिवार को कहा कि शहर में वायु गुणवत्ता को सुधारना अत्यधिक मुश्किल काम रहा है। मुख्यमंत्री का यह बयान पर्यावरण मंत्रालय के बयान के एक दिन बाद आया है जिसमें कहा गया था कि दिल्ली में वर्ष 2016 के बाद से वर्ष 2020 को छोड़कर इस साल 'अच्छे से मध्यम' वायु गुणवत्ता वाले सबसे अधिक दिन दर्ज किए गए हैं।
 
दिल्ली में 7 सालों की पहली छमाही (जनवरी-जून) में वर्ष 2023 में सबसे कम ऐसे दिन दर्ज किए गए हैं जब वायु गुणवत्ता ‘खराब से गंभीर’ श्रेणी के बीच रही। इनमें कोविड-19 से प्रभावित वर्ष 2020 के आंकड़े शामिल नहीं हैं।
 
केजरीवाल ने ट्वीट किया, 'वायु गुणवत्ता को सुधारना बहुत मुश्किल कार्य रहा। लेकिन दिल्लीवासियों के जरिए एक श्रृंखला में उठाए गए कदमों से हमने असंभव दिखने वाले कार्य को कर लिया। अभी भी बहुत आगे जाना है। दिल्ली के लोगों ने हमेशा दूसरों के लिए असंभव लगने वाले कार्यों को किया है।'
 
 
पर्यावरण मंत्रालय ने कहा कि यह सुधार ठोस सूक्ष्म कण (पीएम 2.5 और पीएम 10) और अन्य हानिकारक उत्सर्जन के साथ वायु प्रदुषकों में पर्याप्त कमी का संकेत देता है।
Edited by : Nrapendra Gupta 

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

हाथरस हादसे पर घिरे 'साकार हरि' की पूरी कहानी, क्या कहती हैं पैतृक गांव की महिलाएं

NEET मुद्दे पर शिक्षा मंत्री ने विपक्ष पर साधा निशाना, बोले- झूठ फैला रहे कांग्रेस और INDIA गठबंधन

Share Market दुरुपयोग पर लगेगी लगाम, SEBI ने शेयर ब्रोकरों को दिए ये निर्देश

CMF Phone 1 क्यों हो रहा है वायरल, क्या सबसे अलग होगा स्मार्टफोन का डिजाइन

प्रवचनकारों, कथावाचकों और बाबाओं पर क्या कहते हैं हिंदू शास्त्र?

सभी देखें

नवीनतम

ग़ाज़ा संकट: 19 लाख फ़लस्तीनी आन्तरिक विस्थापन के शिकार

बात के धनी किरोड़ीलाल मीणा, क्या इस्तीफे की कुछ और भी है वजह?

मैनपुरी पुलिस का दावा, आश्रम में नहीं मिले भोले बाबा

Assam Floods: असम में बाढ़ से बिगड़े हालात, 29 जिलों में 16.50 लाख लोग प्रभावित

kargil war: तोलोलिंग व टाइगर हिल की लड़ाई निर्णायक साबित हुई, कारगिल नायकों ने युद्ध की वर्षगांठ पर कहा

अगला लेख
More