केरल में बाढ़ से हाहाकार, मदद के लिए बढ़े हजारों हाथ

Webdunia
रविवार, 19 अगस्त 2018 (17:35 IST)
केरल में बाढ़ का पानी धीरे-धीरे उतर रहा है। इसके साथ ही खाद्य पदार्थों के साथ-साथ पेट्रोल के लिए मारामारी हो रही है। रविवार को नौसेना का जहाज दीपक राशन और पानी लेकर दक्षिणी नौसेन्य बेस पर पहुंचा। हालांकि, बाढ़ प्रभावित केरल में लोगों को बारिश, बाढ़ और भू-स्खलन से राहत के आसार नहीं दिख रहे हैं।
 
राज्य में रविवार को भी राहत एवं बचाव कार्य युद्धस्तर पर जारी है। देश के कोने-कोने से केरल के लिए मदद के हाथ उठने लगे हैं। इसके साथ ही राज्य में आठ अगस्त से मानसून के दूसरे चरण में मची तबाही में मरने वालों की संख्या 357 हो गई है। केरल सरकार की रिपोर्ट के अनुसार बाढ़ और भूस्खलन के चलते प्रदेश का 19 हजार करोड़ का नुकसान हुआ है। वहीं करीब तीन लाख लोग बेघर हो गए हैं।  
 
आधिकारिक सूत्रों ने बताया कि वरिष्ठ नागरिकों, महिलाओं और बच्चों सहित बड़ी संख्या में लोगों को इमारतों से एयरलिफ्ट किया गया, जबकि कई अन्य को सेना की नौकाओं, मछली पकड़ने वाले बड़े जहाजों और अस्थायी नौकाओं में बाहर निकाला गया।
 
बारिश से राहत, वापस लिया रेड अलर्ट : केरल के इडुक्की जलाशय पर बनी बांध के दो फाटक बंद कर दिए गए हैं। इडुक्की जलाशय का जलस्तर सुबह 10 बजे 2402.28 फीट था। इस जलाशय से पेरियार नदी में प्रति घंटा 913 क्यूसेक पानी छोड़ा जा रहा है। इधर, केरल के सभी जिलों के लिए जारी रेड अलर्ट वापस ले लिया गया है। 10 जिलों के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है, जबकि दो जिलों के लिए येलो अलर्ट जारी किया गया है।
 
मदद के लिए आगे आए कई राज्य : महाराष्‍ट्र, तेलंगाना, पश्चिम बंगाल, आंध्रप्रदेश, बिहार, राजस्थान, मध्यप्रदेश, हरियाणा समेत कई राज्य केरल के बाढ़ पीड़ितों की मदद के लिए आगे आए हैं। 
 
फंसे लोगों को निकालने के लिए विशेष ट्रेनें : दक्षिण पूर्व रेलवे (एसईआर) बाढ़ प्रभावित केरल के एर्नाकुलम में फंसे लोगों को निकाल कर संत्रगाची /हावड़ा लाने के लिए आज शाम दो विशेष ट्रेन चलाएगा। पश्चिम बंगाल सरकार के आग्रह पर एसईआर दो ट्रेन चलाएगा जिसमें से एक आज शाम छह बजे चलेगी और दूसरी रात में नौ बजे चलेगी। 
 
अमिताभ समेत कई सितारों ने की मदद की अपील : अमिताभ बच्चन ट्विटर पर लोगों से राज्य के राहत कोष में योगदान करने की अपील की। बच्चन ने लिखा है, 'केरल में लगातार होने वाली बारिश के कारण तबाही भयावह है। हमारे हजारों भाई और बहन गहरी पीड़ा में हैं।' उन्होंने कहा कि केरल के लोगों की जरूरत के लिए हम जितना कर सकते हैं हमें योगदान करना चाहिए। अमिताभ के अलावा करण जौहर, वरूण धवन, रितिक रोशन, शाहिद कपूर, आलिया भट्ट और अनुष्का शर्मा सहित अन्य कलाकारों ने भी राज्य और वहां के लोगों की मदद के लिए ट्विटर पर आह्वान किया है।
 

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

BJP में 75 की उम्र में Retirement का नियम नहीं, PM मोदी पर संजय राउत के बयान पर क्यों भड़के बावनकुले

जंग की आहट, ईरान की मिसाइलों के जवाब में डोनाल्ड ट्रंप का हवा का शैतान B-2 बॉम्बर तैयार

लोकसभा में बुधवार को वक्फ बिल पर मोदी सरकार की अग्निपरीक्षा, जानिए क्या है सदन की संख्या से लेकर सियासत तक समीकरण?

आलीशान कोठी को बना दिया पोर्न स्‍टूडियो, काली फिल्‍म में आती थी खूबसूरत मॉडल्‍स, एक घंटे में 5 लाख कमाई

97 लाख Whatsapp अकाउंट्‍स पर लगाया बैन, जानिए मेटा ने क्यों उठाया यह कदम, आपका खाता तो नहीं हुआ बंद

सभी देखें

नवीनतम

मथुरा-काशी पर RSS का बड़ा बयान, दत्तात्रेय होसबोले ने कहा- कार्यकर्ता चाहें तो करें आंदोलन

Jobs : इस राज्य में आने वाली हैं 10,000 नौकरियां

2,000 रुपए के उछाल के साथ सोने ने बनाया नया रिकॉर्ड, 94,150 रुपए प्रति 10 ग्राम पहुंचे भाव

GTRI का सुझाव, भारत अपनी प्राथमिकताओं के नजरिए से करे अमेरिका की हर मांग का आकलन

मलेशिया में गैस पाइप लाइन फटी, भीषण आग से 100 से अधिक लोग झुलसे, 49 मकान क्षतिग्रस्त

अगला लेख