Dharma Sangrah

गो हत्या के कारण केरल में आई विनाशकारी बाढ़, भाजपा विधायक का विवादित बयान

Webdunia
सोमवार, 27 अगस्त 2018 (08:06 IST)
केरल में विनाशकारी बाढ़ से तबाही मची हुई है, वहीं भाजपा विधायक बासनगौड़ा पाटिल यत्नाल ने विवादित बयान दिया है। भाजपा विधायक ने कहा कि खुले में गो हत्या के कारण राज्य में विनाशकारी बाढ़ आई।
 
शनिवार को विजयपुरा में एक समारोह में उन्होंने पत्रकारों से कहा कि केरल में खुले में गो-हत्या होती है। क्या हुआ? एक साल के अंदर ऐसी स्थिति (बाढ़) आ गई, जो भी हिन्दू मान्यताओं को नुकसान पहुंचाएगा उन्हें ऐसे नतीजे भुगतने पड़ेंगे।
भाजपा विधायक पिछले साल की एक घटना का जिक्र कर रहे थे जिसमें लोगों के एक समूह ने गाय की हत्या की थी, इस पर काफी विवाद भी हुआ था। बासनगौड़ा ने कहा कि गायों से हिन्दुओं की भावनाएं जुड़ी हुई थीं और किसी को दूसरे की धार्मिक मान्यताओं को चोट नहीं पहुंचाना चाहिए।
 
उन्होंने कहा कि अगर भाजपा कर्नाटक में सत्ता में आती है तो गो हत्या बंद कर दी जाएगी। पिछले माह भाजपा विधायक ने विवादित बयान दिया था कि अगर वे गृहमंत्री होते तो वे बुद्धिजीवियों को गोली से मरवा देते, क्योंकि वे अपने देश की रक्षा के लिए जान देने वाले सैनिकों की बजाय आतंकवादियों के मानवाधिकारों के लिए काम करते हैं।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

Donald Trump को भारत के आगे क्यों झुकना पड़ा, क्या है टैरिफ घटाने की वजह, रूस ने कहा- नहीं मिला कोई मैसेज

कराची में धुरंधर के रहमान डकैत का बेटा जिब्रान गिरफ्तार, बाप ल्‍यारी का डॉन था, बेटे के ये थे काले कारनामे

राहुल गांधी दोहरा रवैया दिखाते हैं, India-US Trade Deal से देशवासियों का इंतजार खत्म, बोले पीयूष गोयल

LokSabha : कागज उछालने वाले 8 सांसद निलंबित, हंगामे के बीच कार्यवाही स्थगित, राहुल-प्रियंका का परिसर में प्रदर्शन

Next PM after Modi:नरेंद्र मोदी के बाद पीएम कुर्सी की जंग अब सिर्फ 2 लोगों के बीच

सभी देखें

नवीनतम

राहुल गांधी बोले — सरकार कह रही ‘Four Stars of Destiny’ है ही नहीं, PM मोदी को संसद में दूंगा नरवणे की किताब

ट्रंप का 'मास्टरस्ट्रोक' या सिर्फ दावा? क्या भारत वाकई बंद कर देगा रूसी तेल? क्रेमलिन ने दिया बड़ा बयान

जम्मू कश्मीर के उधमपुर में 2 आतंकवादी ढेर, ऑपरेशन जारी

CM ममता बनर्जी बनीं वकील! बंगाल वोटर लिस्ट विवाद पर सुप्रीम कोर्ट में पेश कीं दलीलें, जानें क्या है पूरा मामला

क्या भारत में बंद हो जाएंगे WhatsApp और Meta? सुप्रीम कोर्ट की दो टूक- 'संविधान नहीं मान सकते, तो देश छोड़ दें

अगला लेख