Biodata Maker

तिरंगे का अपमान और अमृतपाल की पत्‍नी को लंदन भगाने की साजिश रचने वाले खालिस्‍तानी अवतार सिंह खांडा की मौत

Webdunia
गुरुवार, 15 जून 2023 (15:35 IST)
Avtar Singh Khanda: खालिस्तानी नेता अमृतपाल सिंह के खास साथी अवतार सिंह खांडा की मौत हो गई है। खांडा अमृतपाल का मुख्‍य हैंडलर बताया जाता है। इस मौत के बाद खालिस्तानी लिबरेशन फोर्स (KLF) के मूवमेंट को तगड़ा झटका लगा है। खांडा ही वो शख्‍स है जिसने पंजाब में अमृतपास सिंह को खड़ा करने में अहम भूमिका निभाई थी।

अस्‍पताल में था भर्ती : जानकारी के मुताबिक अवतार सिंह खांडा का लंदन के एक अस्पताल में निधन हो गया है। खांडा को लाइफ सपोर्ट सिस्टम पर रखा गया था। अस्पताल में भर्ती किए जाने पर उसके समर्थकों ने जहर देने की आशंका व्यक्त की थी। खांडा पंजाब का रहने वाला था और उसका जन्म मोगा जिले में हुआ था।

कौन था खांडा : खांडा के बारे में बताया जाता है कि वो बम बनाने में उस्‍ताद था। वारिस पंजाब दे के मुखिया अमृतपाल सिंह के फरारी के दिनों में 37 दिनों तक छिपाकर रखने में इसी खांडा ने मदद की थी। बता दें कि खांडा को ब्रिटेन में भारतीय दूतावास पर हुए हमले और तिरंगे के अपमान के बाद गिरफ्तार किया गया था। केंद्र सरकार ने साल 2015 में ब्रिटेन की सरकार को कुछ संदिग्ध खालिस्तानी नेताओं की एक लिस्ट सौंपी थी, जिसमें खांडा के नाम का जिक्र का था।

जानकारी के मुताबिक केएलएफ चीफ अवतार सिंह खांडा की मौत की वजह उसके करीबी साथी जहर देना बता रहे हैं, लेकिन जानकारी ये भी सामने आ रही है कि अवतार सिंह खांडा ब्लड कैंसर का शिकार था, जिसके बाद उसके शरीर में जहर फैल गया था। कहा जा रहा है कि कई दिनों से खांडा का अस्पताल में इलाज चल रहा था।

अमृतपाल की पत्‍नी को भगाने वाला था : अवतार सिंह खांडा के बारे में यह भी जानकारी सामने आई थी कि खांडा ने अमृतपाल सिंह की गिरफ्तारी से ठीक पहले उसकी पत्नी किरणदीर कौर को लंदन भगाकर ले जाने की योजना बनाई थी। लेकिन ऐनमौके पर पुलिस को इसकी भनक लग गई और फ्लाइट पकड़ने से पहले ही एयरपोर्ट से कौर को हिरासत में ले लिया गया। किरणदीप कौर को पुलिस हिरासत में लिए जाने के बाद अमृतपाल सिंह के सरेंडर की योजना बनी और कुछ ही दिनों के भीतर उसे मोगा से पकडा गया था।
Edited by navin rangiyal

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

ISRO ने रचा इतिहास, लांच किया सबसे भारी उपग्रह, भारतीय सेना को मिली नई ताकत

नवंबर में कितने दिन बंद रहेंगे बैंक, देखिए छुट्‍टियों की लिस्ट

Gold : चीन का सोने को लेकर बड़ा फैसला, भारत सहित एशियाई देशों पर क्या पड़ेगा असर

उद्धव और राज ठाकरे ने फिर किया शक्ति प्रदर्शन, जानिए किस मुद्दे को लेकर मंच से भरी हुंकार

तालिबान ने भारत को दिया बड़ा ऑफर! दहशत में आ जाएगा पाकिस्तान

सभी देखें

नवीनतम

हिमालय की ऊंचाइयों पर रहती हैं दुर्लभ बिल्ली और उड़न गिलहरी

मुख्यमंत्री मोहन यादव ने भारतीय महिला क्रिकेट टीम को दी बधाई

ईरान : इसराइली हमलों के बाद आम नागरिकों के दमन, मृत्युदंड मामलों में उछाल पर चिंता

PM मोदी का पटना में मेगा रोड शो, जोरदार हुआ स्‍वागत, जमकर उमड़ी भीड़

राजस्‍थान में भीषण सड़क हादसा, खड़े ट्रक से टकराई टेंपो ट्रैवलर, 18 लोगों की मौत

अगला लेख