पटना पहुंचे खरगे, कहा- अध्यादेश संसद के अंदर का मामला, मानसून सत्र से पहले फैसला

Webdunia
शुक्रवार, 23 जून 2023 (10:32 IST)
Opposition leaders meet in Patna : कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने शुक्रवार को कहा कि दिल्ली में प्रशासनिक सेवाओं पर नियंत्रण से जुड़े केंद्र सरकार के अध्यादेश को लेकर फैसला संसद के आगामी मानसून सत्र के शुरू होने से पहले किया जाएगा।
ALSO READ: नीतीश की बैठक में शामिल होंगे 15 विपक्षी दलों के नेता, करेंगे 'मिशन 2024' की शुरुआत
 
कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे और पूर्व पार्टी अध्‍यक्ष खरगे विपक्षी दलों की बैठक के लिए पटना पहुंच गए। बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने एयरपोर्ट पर दोनों दिग्गजों का स्वाग‍त किया।

खरगे ने कहा कि दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को शायद यह पता होगा कि अध्यादेश का विरोध या समर्थन संसद के बाहर नहीं, संसद के भीतर किया जाता है।
 
खरगे ने यह टिप्पणी ऐसे समय में की, कुछ मीडिया खबरों में कहा गया कि अगर कांग्रेस ने दिल्ली में प्रशासनिक सेवाओं पर नियंत्रण से संबंधित केंद्र सरकार के अध्यादेश के खिलाफ उसे समर्थन देने का वादा नहीं किया, तो ‘आप’ विपक्षी दलों की पटना में होने वाली बैठक से बाहर हो जाएगी।
 
‘आप’ के इस रुख के बारे में पूछे जाने पर खरगे ने कहा कि शायद वह (केजरीवाल) खुद जानते हैं कि अध्यादेश का समर्थन या विरोध बाहर नहीं होता, यह सब सदन के अंदर होता है। संसद सत्र शुरू होने से पहले सारी पार्टियां मिलकर एजेंडा तय करती हैं, यह उन्हें मालूम होगा। 18-20 पार्टियों की बैठक होती है, जिसमें हर पार्टी के नेता शामिल होते हैं।
 
कांग्रेस अध्यक्ष ने कहा कि इसका (अध्यादेश के मुद्दे का) बाहर इतना प्रचार क्यों हो रहा है, मुझे नहीं मालूम। उन्होंने कहा कि अध्यादेश को लेकर फैसला संसद के आगामी सत्र से पहले किया जाएगा। 
Edited by : Nrapendra Gupta 

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

PoK तुरंत छोड़ दे Pakistan, बलूच नेताओं की धमकी, अब क्या करेगा आतंकिस्तान

पहले भी महिलाओं पर दिए बयानों से विवाद में रहे है मंत्री विजय शाह, पुलिस ने भी की थी पिटाई

देश की पहली महिला राफेल पायलट हैं शिवांगी सिंह, जिन्हें पकड़ने का पाकिस्तान ने किया झूठा दावा, जानिए उनकी कहानी

Bhargavastra : आ गया दुश्मनों के ड्रोन्स का काल, Pakistan और China के हर वार को आसमान में ही कर देगा भस्म, देखें Video

itel A90 : 7000 रुपए से भी कम कीमत में लॉन्च हुआ iPhone जैसा दिखने वाला स्मार्टफोन

सभी देखें

नवीनतम

MP के मंत्री विजय शाह पर FIR, किन धाराओं में दर्ज हुआ केस, कितनी हो सकती है सजा?

अब पूर्व CM उमा भारती भी बोलीं, मंत्री विजय शाह को बर्खास्त करो

दिग्विजय सिंह ने बताया, मंत्री विजय शाह को क्यों बचा रही भाजपा?

LIVE: दिग्विजय ने बताया, विजय शाह को क्यों बचा रही भाजपा?

प्री-मॉनसून और मॉनसून में क्या होता है अंतर, आसान भाषा में समझिए

अगला लेख