कांग्रेस महाधिवेशन में खरगे ने बताया, क्या है भाजपा से मुकाबले का प्लान?

Webdunia
शनिवार, 25 फ़रवरी 2023 (13:03 IST)
नवा रायपुर। कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने शनिवार को केंद्र सरकार पर देश को तोड़ने की साजिश रचने का आरोप लगाया और दावा किया कि सरकार में बैठे लोगों का डीएनए गरीब विरोधी है। उन्होंने आरोप लगाया कि देश के प्रजातंत्र को तोड़ने का षड्यंत्र हो रहा है, इसके खिलाफ आंदोलन करना होगा। खरगे ने कहा कि हम भाजपा को हराने के लिए समान विचार वाले दलों के साथ तालमेल के लिए तैयार हैं।
 
उन्होंने पार्टी के 85वें महाधिवेशन में दिए अपने अध्यक्षीय भाषण में मोदी सरकार पर 'नफरत का माहौल’, महंगाई, बेरोजगारी और राष्ट्रीय सुरक्षा की स्थिति को लेकर तीखा प्रहार किया।
 
खरगे ने कहा कि आज सत्ता में बैठे लोग जनता के अधिकारों पर हमला बोल रहे हैं, आज सबको ‘सेवा, संघर्ष और बलिदान, सबसे पहले हिंदुस्तान’ का संकल्प लेना होगा। आज देश सबसे मुश्किल दौर से गुजर रहा है।
 
कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने कहा कि उनकी पार्टी अगले लोकसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी को पराजित करने के लिए एक ठोस विकल्प देने के मकसद से समान विचार वाले दलों के साथ तालमेल करना चाहती है।
 

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

फाइटर जेट्स की डिलीवरी में देरी पर एयरचीफ मार्शल अमरप्रीत सिंह क्यों हुए चिंतित, किस बात को लेकर जताई निराशा

LLB की पढ़ाई करना चाहती है कातिल मुस्कान, वकील बनकर लड़ेगी खुद का मुकदमा, जेल प्रशासन को लिखा पत्र

POK कब बनेगा भारत का हिस्सा, जानिए सटीक भविष्यवाणी

ड्रोन, स्‍नीफर डॉग फिर भी नहीं ढूंढ पा रही मेघालय पुलिस, रहस्‍यमयी तरीके से कहां गायब हुआ इंदौरी कपल?

किसने डिजाइन किया है 'ऑपरेशन सिंदूर' का logo? सेना ने बताए किसके नाम और क्या है लोगो का संदेश

सभी देखें

नवीनतम

सिंदूर पर पीएम मोदी से बोलीं ममता बनर्जी, हर महिला का सम्मान होता है

NDA से स्नातक 17 महिला कैडेट के पहले बैच ने पासिंग आउट परेड में हिस्सा लेकर रचा इतिहास

Weather Update: दिल्ली NCR में तेज बारिश की संभावना, राजस्थान में लू का अलर्ट

Operation Sindoor: कोलंबिया से नाराज हैं शशि थरूर, क्या है इसका पाकिस्तान कनेक्शन?

LIVE: बिहार को 48520 करोड़ की योजनाओं की सौगात देंगे पीएम मोदी, पुंछ जाएंगे अमित शाह

अगला लेख