Khargone : रामनवमी पर कहां से आए 'साजिश के पत्थर'? क्या पाकिस्तान और अफगानिस्तान से भड़क रही है नफरत की आग?

Webdunia
मंगलवार, 12 अप्रैल 2022 (18:17 IST)
रामनवमी पर देशभर के कई राज्यों में जुलूस निकाला जा रहा था। जुलूस के दौरान सांप्रदायिक सौहार्द को बिगाड़ने की साजिश की गई। मध्यप्रदेश, झारखंड, गुजरात जैसे राज्यों में जुलूस पर पथराव किए गए। रमजान के पवित्र महीने के बीच राम के जन्मोत्सव पर दो पक्षों में दरार डालकर माहौल को अंशात करने की साजिश आखिर किसने बनाई। एमपी के खरगोन से लेकर झारखंड के दुमका और लोहरदगा तक में हिंसा भड़काया गया। रामनवमी पर कई जगहों से सौहार्दभरी खबरें भी आईं कि मुस्लिम पक्ष ने रामनवमी के जुलूस का फूलों से स्वागत किया।  
 
मध्यप्रदेश के खरगोन में रामनवमी जुलूस के दौरान पथराव हुआ है। इस जुलूस में दिल्ली भाजपा के नेता कपिल मिश्रा भी शामिल होने आए थे। जुलूस के दौरान डीजे बजाने को लेकर एक समाज के लोगों ने विरोध किया। इसके बाद छतों से पत्थरबाजी शुरू हो गई है। साथ ही पेट्रोल बम भी फेंके गए हैं। 
जिला प्रशासन इसे लेकर जांच कर रही है कि क्या इस नापाक साजिश की पहले से ही तैयारी की गई थी। मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह ने भी पूरे मामले की जांच के आदेश दिए हैं। सरकारें इस बात की भी जांच कर रही है कि आखिर साजिश के ये 'पत्थर' कहां से आए। 
क्या अंतरराष्ट्रीय साजिश : देश में दंगे कराने के लिए अंतरराष्ट्रीय स्तर पर साजिश रची जा रही है? पाकिस्तान और अफगानिस्तान से ऑपरेट हो रहे तमाम ऐसे ट्विटर हैंडल हैं, जिनसे भारतीय मुस्लिमों को भड़काने के लिए फर्जी वीडियो या फोटो डालकर फेक सूचनाएं दी जा रही हैं। 
 
पाकिस्तान और अफगानिस्तान के तमाम ट्विटर हैंडलों से ऐसे हजारों ट्वीट इस बात के सबूत हैं कि किस तरह भारतीय मुस्लिमों के मन में हिन्दुओं के प्रति नफरत के बीज बोए जा रहे हैं। बिना घटना या जगह की जानकारी दिए इन वीडियो या फोटो के जरिए पाकिस्तानी मशीनरी भारत को बदनाम करते हुए आपसी सौहार्द बिगाड़ने की साजिश रच रही है। खुद को भारत के मुस्लिमों के रहनुमां बनने वाले इन ट्विटर हैंडल्स में से एक भी भारत में नहीं है।
कट्टरवादी सोच से खतरा : मध्यप्रदेश के खरगोन में हुई हिंसा को लेकर केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने कहा कि रामनवमी या किसी जुलूस पर बार-बार पत्थरबाजी की घटना कोई संयोग नहीं बल्कि प्रयोग है। उन्होंने कहा कि मैं बार-बार कहता रहा हूं कि मुस्लिमों की बढ़ती आबादी देश के लिए खतरा नहीं है बल्कि कट्टरवादी सोच देश के लिए खतरा है।
मकानों पर बुलडोजर से भड़के ओवैसी : मध्यप्रदेश की शिवराज सरकार के बुलडोजर चलाने पर AIMIM प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी भड़क गए। एक चैनल को इंटरव्यू में ओवैसी ने कहा कि मध्यप्रदेश सरकार ने किस कानून के तहत मुस्लिम समुदाय के घरों को ध्वस्त कर दिया है? यह स्पष्ट रूप से मुस्लिम अल्पसंख्यकों के प्रति मुख्यमंत्री के पक्षपाती रवैये को दर्शाता है। ऑल इंडिया मजलिस ए इत्तेहादुल मुस्लिमीन (AIMIM) प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी ने कहा कि मध्यप्रदेश, गुजरात, गोवा, कर्नाटक में जो भी हुआ वहां की सरकारों की रजामंदी से किया गया।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

Delhi : दिल्ली में CM के बंगले को लेकर फिर घमासान, AAP और कांग्रेस ने रेखा गुप्ता पर लगाए आरोप

पाकिस्तान ने दिखाया असली रंग, UNSC का अध्यक्ष बनते ही उठाया कश्मीर मुद्दा, चालबाजियों से कैसे निपटेगा भारत

ESIC की नियोक्ता और कर्मचारी पंजीकरण योजना शुरू, जानिए कब तक रहेगी लागू

Hero का सस्ता इलेक्ट्रिक स्कूटर Vida VX2 हुआ लॉन्च, जानिए कीमत और फीचर्स

क्या है केन्द्र सरकार की ELI Scheme, कैसे मिलेंगे आपको 15000 रुपए, क्या है पात्रता और शर्तें

सभी देखें

नवीनतम

अरविंद केजरीवाल का ऐलान- अब किसी पार्टी से गठबंधन नहीं, गुजरात में AAP अकेले लड़ेगी चुनाव

रूस से तेल खरीदने पर भारत के लिए अमेरिका का 500% टैरिफ बिल, क्या बोले एस जयशंकर

हीरो मोटोकॉर्प ने लॉन्च किए दो नए इलेक्ट्रिक स्कूटर, जून में बढ़ी बिक्री

PM मोदी की ऐतिहासिक घाना यात्रा हुई संपन्‍न, त्रिनिदाद और टोबैगो के लिए हुए रवाना

पुलिसकर्मी ने ‍ही किया नाबालिग से रेप, स्कूल से घर जा रही लड़की का अपहरण

अगला लेख