डेरे पर मेहरबान थी खट्टर सरकार, मिल रहे थे यह फायदे...

Webdunia
शनिवार, 26 अगस्त 2017 (07:40 IST)
चंडीगढ़। बलात्कार के एक मामले में दोषी करार दिए गए डेरा सच्चा सौदा प्रमुख गुरमीत राम रहीम सिंह को इससे पहले हरियाणा की मनोहर लाल खट्टर सरकार से फायदा पहुंचाया जा रहा था।
 
तीन महीने पहले मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर ने राम रहीम सिंह की फिल्म 'जट्टू इंजीनियर' को छह महीने के लिए कर मुक्त करने की घोषणा की थी। खट्टर ने मई में करनाल में एक कार्यक्रम में फिल्म को कर मुक्त करने की घोषणा की थी।
 
राज्य के स्वास्थ्य एवं खेल मंत्री अनिल विज ने भी ग्रामीण खेलों का प्रचार करने के लिए विवेकाधीन फंड से डेरा को 50 लाख रुपए दिए थे।
 
सिरसा में डेरा द्वारा आयोजित एक खेल कार्यक्रम में विज ने कहा था कि डेरा सच्चा सौदा काफी समय पहले ही खेलों का प्रचार कर रहा है और अब भाजपा सरकार ओलंपिक खेलों की तैयारी के लिए सभी खेलों से संबंधित गतिविधियों का प्रचार करेगी।
 
विज ने कहा था, 'वह (राम रहीम) खेलों को बढ़ावा दे रहे हैं। चूंकि यहां स्कूल भी खेलों को भी बढ़ावा दे रहे हैं तो मैं अपने विवेकाधीन फंड से 50 लाख रुपए दान देना चाहुंगा।' हरियाणा के एक और मंत्री मनीष ग्रोवर ने भी डेरा खेल गांव को 11 लाख रुपए देने की घोषणा की थी।
 
गौरतलब है कि डेरा एकेडमी में खेले जाने वाले सभी खेलों को गुरमीत राम रहीम ने खुद ईजाद किया है और उन्हें राष्ट्रीय या अंतरराष्ट्रीय स्तर पर नहीं खेला जाता है।
 
राज्य में वर्ष 2014 में विधानसभा चुनाव से पहले डेरा प्रमुख ने भाजपा को समर्थन दिया था। (भाषा) 

सम्बंधित जानकारी

Marathi row : बिहार आओ, पटक-पटककर मारेंगे, मराठी भाषा विवाद में BJP सांसद निशिकांत दुबे की राज ठाकरे को धमकी

Video : 15 फुट लंबे किंग कोबरा को 6 मिनट में महिला वन अधिकारी ने बचाया, वीडियो देख खड़े हो जाएंगे रोंगटे

Chirag Paswan : बिहार में NDA की परेशानी को क्यों बढ़ा रहे हैं मोदी के 'हनुमान', कानून-व्यवस्था को लेकर नीतीश पर निशाना

Bihar : पूर्णिया में एक ही परिवार के 5 सदस्यों की हत्या, 250 लोगों ने डायन बताकर परिवार को मारा

सऊदी अरब में मृत्युदंड रिकॉर्ड स्तर पर, जानिए कितने लोगों को दी फांसी

नीतीश सरकार का चुनावी दांव, सीधी भर्ती में महिलाओं 35 फीसदी आरक्षण

UP से बंगाल तक भारी बारिश का अलर्ट, क्या है राजस्थान में मौसम का हाल?

वीजा पर चीन का बड़ा फैसला, 74 देशों के नागरिकों को मिलेगा फायदा

ट्रंप ने 14 देशों पर फोड़ा टैरिफ बम, 2 मित्र राष्‍ट्रों पर कितने टैक्स की मार?

बागेश्वर धाम के पास बड़ा हादसा, छत गिरने से 1 श्रद्धालु की मौत

अगला लेख