Hanuman Chalisa

अयोध्या दीपोत्सव में शिरकत करने राजधानी पहुंचीं दक्षिण कोरिया की प्रथम महिला सुक

Webdunia
सोमवार, 5 नवंबर 2018 (23:22 IST)
लखनऊ। अयोध्या में मंगलवार को दीपोत्सव-2018 के आयोजन मे शामिल होने के लिए दक्षिण कोरिया की प्रथम महिला किमजोंग-सुक सोमवार शाम लखनऊ पहुंचीं।
 
 
राजधानी के अमौसी हवाई अड्डे पर सोमवार शाम सुक का स्वागत प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने किया। बाद में देर रात मुख्यमंत्री ने अपने सरकारी आवास में दक्षिण कोरिया की प्रथम महिला के सम्मान में रात्रिभोज का आयोजन किया। राज्य सरकार के एक प्रवक्ता ने बताया कि सुक सोमवार शाम लखनऊ के अमौसी हवाई अड्डे पहुंचीं, जहां उनका स्वागत मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने किया।
 
देर शाम उत्तरप्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अपने सरकारी आवास पर किमजोंग-सुक के सम्मान में रात्रिभोज दिया। इस अवसर पर सांस्कृतिक कार्यक्रम का भी आयोजन किया गया। इस मौके पर उत्तरप्रदेश के राज्यपाल राम नाइक एवं बिहार के राज्यपाल लालजी टंडन भी उपस्थित थे।
 
सुक के साथ उनके प्रतिनिधिमंडल का लखनऊ, अयोध्या एवं आगरा भ्रमण का कार्यक्रम प्रस्तावित है। कार्यक्रम के मुताबिक सुक मंगलवार को लखनऊ से अयोध्या के लिए सड़क मार्ग से रवाना होंगी, जहां वे रानी-हो स्मारक पर पुष्पांजलि अर्पित करेंगी। इसके बाद उनके द्वारा नए रानी-हो स्मारक पार्क का शिलान्यास किया जाएगा।
 
दक्षिण कोरिया की प्रथम महिला प्रभु श्रीराम व माता सीता के स्वरूपों के स्वागत तथा रामकथा पार्क में आयोजित कार्यक्रम के पश्चात नया घाट व राम की पौड़ी पर आयोजित आरती एवं दीप प्रज्वलन कार्यक्रमों में भी हिस्सा लेंगी। इन कार्यक्रमों के बाद सुक लखनऊ लौट जाएंगी। सुक इसी 7 नवंबर की सुबह विमान से आगरा जाएंगी और ताजमहल का दीदार करेंगी। उसके बाद वे दक्षिण कोरिया रवाना हो जाएंगी। (भाषा)

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

डोनाल्ड ट्रंप बोले- मुझे भारत पसंद, प्रधानमंत्री मोदी का बहुत बड़ा फैन, अमेरिकी राजदूत को आया सरप्राइज कॉल

पश्चिम बंगाल के फालता में BJP की प्रचंड जीत, देबांग्शु पांडा ने जहांगीर खान को 1 लाख से ज्यादा वोटों से दी शिकस्‍त, शुभेंदु अधिकारी की भविष्यवाणी हुई सच

Hormuz को लेकर जल्द आ सकती है खुशखबरी, भारत में Marco Rubio का बड़ा बयान

क्या डोनाल्ड ट्रंप नहीं करेंगे ईरान पर हमला, Hormuz पर किसका कंट्रोल, तय हुआ शांति समझौता

Cockroach janta party पर सियासी घमासान, पाकिस्तान और जॉर्ज सोरोस का समर्थन, रिजिजू के आरोपों पर क्या बोले अभिजीत दिपके

सभी देखें

नवीनतम

Petrol Diesel Price : पेट्रोल-डीजल की बढ़ी कीमतों पर वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण का बयान, कब तक मिलेगी राहत

TamilNadu : मासूम की चीखों पर 'बेशर्म' मुस्कुराहट, 10 साल की बच्ची की यौन उत्पीड़न, हत्या के बाद मंत्री और पुलिस अधिकारियों के व्यवहार पर भड़के लोग

धार के भोजशाला में बनेगा सरस्वती लोक, CM डॉ. मोहन यादव का एलान, आंदोलन के शहीदों के परिजनों को 5-5 लाख रुपये की आर्थिक सहायता

जस्टिस स्वर्णकांता ने किया बहिष्कार तो माने अरविंद केजरीवाल, मनीष सिसोदिया ने भी की हां

किस मामले को लेकर बौखलाया चीन, भारत से कहा- बीच में मत पड़ो, यह हमारा मामला

अगला लेख